टमाटर और किशमिश की बंगाली स्टाइल चटनी घर पर 5 मिनट में बनाएं

चटनी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है। ऐसा कहा जा सकता है कि बिना चटनी के खाने का स्वाद कम हो जाता है। इसलिए यहां तरह-तरह की चटनी बनाई जाती हैं। पुदीना और धनिया की चटनी बेहद आम है। लेकिन क्या आपने कभी बंगाली स्टाइल टमाटर और किशमिश की चटनी खाई है? शायद नहीं, तो इस बार अपने बच्चों के लिए आप यह चटनी बना सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इसे बनाने का तरीका, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
बनाने का तरीका
बंगाली स्टाइल टमाटर और किशमिश की चटनी Recipe Card
घर पर झटपट तैयार करें बंगाली स्टाइल टमाटर और किशमिश की चटनी।
Ingredients
- 10-12 टमाटर
- गुड़
- 5-8 किशमिश
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- सूखी लाल मिर्च
- नमक स्वादानुसार
- तेज पत्ता
- राई
- तेल
Step
- Step 1:
बंगाली स्टाइल टमाटर और किशमिश की चटनी बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म कर लें।
- Step 2:
अब इसमें तेज पत्ता डालकर इसे भून लें।
- Step 3:
इसके बाद राई डालें और जब यह चटकने लगे तब इसमें सूखी लाल मिर्च डालें।
- Step 4:
अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- Step 5:
अब इस मिश्रण में टमाटर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गुड़, किशमिश और नमक डालकर सभी चीजों को मिला लें।
- Step 6:
अब चटनी को करीब 10-12 मिनट तक पकाने के लिए रख दें।
- Step 7:
इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ी न हो जाए या फिर चटनी का पानी सूख न जाए।
- Step 8:
लीजिए तैयार है आपकी बंगाली स्टाइल टमाटर किशमिश की चटनी।
- Step 9:
इसे दाल-चावल, सब्जी या बिरयानी के साथ परोसें।
- टमाटर और किशमिश की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें। फिर इसमें तेल डालें और गर्म कर लें।
- जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें तेज पत्ता डालें। इसे करीब 1 मिनट तक भूनें, जिससे इसकी सुंगध आनी शुरू हो जाएगी।
- तेज पत्ता को भूनने के बाद इसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे तब इसमें सूखी लाल मिर्च डालें। अब सभी चीजों को अच्छे से भून लें।
- अब टमाटर को अच्छे से धो लें। इसके बाद टमाटर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें।
- अब मसाले में टमाटर डालें। फिर कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गुड़,किशमिश और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
इसे भी पढ़ें:इन अलग-अलग तरीकों से बनाई जा सकती है पुदीना की चटनी, जानें रेसिपी
- अब चटनी तो ढक्कन से ढक दें। अब इस मिश्रण को करीब 10-12 मिनट तक पकाएं। या तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ी न हो जाए।(इमली की खट्टी-मीठी चटनी की रेसिपी)
- लीजिए तैयार है आपकी बंगाली स्टाइल टमाटर किशमिश की चटनी। इसे आप दाल चावल और बिरयानी जैसी डिशेज के साथ सर्व कर सकती हैं।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।