बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाने का सबसे आसान तरीका जानें

सर्दियों के मौसम में शरीर को गरम रखने वाले फूड आइटम की तलाश तो हर किसी को होती है। मगर आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना जो शरीर को गरम रखे और सेहतमंद भी हो, ऐसे फूड आइटम्स में बाजरा भी आता है।
बाजरा आपको बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। आपको बाजरे का आटा और साबुत बाजरा दोनों ही बाजार में मिलेगा। बाजरे से आप बहुत सारी रेसिपीज तैयार कर सकती हैं, मगर आज हम आपको घर पर बाजरे की टेस्टी खिजड़ी तैयार करने का तरीका बताएंगे।
बाजरे की खिचड़ी Recipe Card
घर में आसान स्टेप्स में तैयार करें बाजरे की खिचड़ी।
Ingredients
- 2 कप बाजरा
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1 कप मूंगफली
- 1 छोटा चम्मच हींग
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
Step
- Step 1:
सबसे पहले बाजरे को पानी से साफ करके उसे कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख लें।
- Step 2:
इसके बाद बाजरे को कूट लें और उसकी भूसी को अलग कर लें।
- Step 3:
इसके बाद आपको प्रेशर कुकर में बाजरा और मूंगफली डालकर 5 सीटी आने तक पकाना है।
- Step 4:
जब बाजरा मुलायम पड़ जाए तो समझ लें कि वह पक चुका है।
- Step 5:
आखिर में एक कढ़ाही में घी गरम करें और उसमें हींग जीरा डालें और धनिया पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च आदि डालें। आपकी बाजरे की खिचड़ी सर्व करने के लिए तैयार है। इस रेसिपी को शेयर और लाइक जरूर करें और रेसिपी जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
विधि
- सबसे पहले बाजरा लें और 10 मिनट के लिए उसे पानी में भिगो कर रख दें और फिर साफ पानी से उसे साफ करके अलग रख लें।
- इसके बाद बाजरे को कूट कर उसे बारीक कर लें। उसमें से जो भूसी निकल रही है उसे भी अलग कर लें।
- अब आप प्रेशर कुक लें और बाजरे में मूंगफली डाल कर उसे 4 से 5 सीटी आने तक पकाएं। जब बाजरा मुलायम पड़ जाए तो समझ जाएं कि वह पक चुका है।
- अब एक कढ़ाही में घी डालें और उसमें हींग एवं जीरा आदि डालें। इसके बाद इस में धनिया पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च आदि डालें और फिर उसमें पका हुआ बाजरा डाल दें।
- मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं। आपकी बाजरे की खिचड़ी बनकर तैयार हो जाएगी और आप इसे पापड़ के साथ गर्म-गर्म सर्व कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।