Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:33 PM IST

दिल्ली की 7 सबसे फेमस डिश, क्या आपने खाई है

सभी राज्यों और शहरों के लोगों से बनी दिल्ली में कुछ रेसिपीज ने अपने लिए एक अलग जगह बना ली हैं। आइएं जानें, कौन सी है वह रेसिपीज और क्यों दिल्ली इनके बिना अधूरी है।
Updated:- 2019-02-25, 13:07 IST
delhi food main

दिल्ली के चांदनी चौक की तंग गलियों से लेकर साउथ दिल्ली के पॉश इलाकों तक, हर कोने में मिलता हैं यहां जायके का भंडार। दिल्ली सात बार बसी और सात बार उजड़ी और इसके खानों में इसकी झलक मिलती हैं। यहां पहले राजाओं का शासन था फिर मुगलों का शासन आया। यहां पंजाब से, उत्तर प्रदेश से, बिहार से और बंगाल से आकर लोग बसे। इसलिए यहां के खाने में अलग-अलग स्वाद का तड़का हैं। दिल्ली की अपनी कोई खास डिश नहीं हैं, लेकिन दिल्ली दिल वालों के साथ-साथ खाने वालों का भी शहर हैं। यहां हर शहर से आये लोगों को उनका जायका मिल जाता है। सभी राज्यों और शहरों के लोगों से बनी दिल्ली में कुछ रेसिपीज ने अपने लिए एक अलग जगह बना ली हैं। आइएं जानें, कौन सी है वह रेसिपीज और क्यों दिल्ली इनके बिना अधूरी है।

delhi food inside

इसे जरूर पढ़ें: दिल्ली की इन 6 जगहों पर मिलते है सबसे टेस्टी तंदूरी मोमोज, जरूर करें ट्राई

कबाब

दिल्ली में एक समय में मुगलों का शासन होने के कारण यहां के खाने में मुगलियां स्वाद भी मिलता है। पुरानी दिल्ली अपने नॉन वेज के लिए फेमस हैं और नॉन वेज खाने वालों के लिए कबाब से बेहतर कुछ नहीं हैं। गोश्त को सुगंधित मसालों के साथ पकाकर बनाने वाला यह डिश लगभग दिल्ली के जगह पर मिलता है पर कुछ खास जगहों पर इसे एक बार जरूर ट्राई करें। जैसे- निज़ामुद्दीन में ग़ालिब कबाब कॉर्नर, लाल कुआँ में उस्ताद मोइनुद्दीन कबाब और पुराणी दिल्ली में करीम में आप जा सकती हैं।

delhi food inside

परांठे

पंजाब से सटे होने के कारण दिल्ली में नाश्ते में परांठे खाने का चलन खूब है। आलू, फूलगोभी, मूली, अंडे, कीमा हर तरह का पराठा यहां मिलता है और एक टेस्टी स्ट्रीट फूड भी है। चांदनी चौक में परांठे वाली गली, दक्षिणी दिल्ली में स्थित मूलचंद के पराठे जरूर ट्राई करें।

इसे जरूर पढ़ें: दिल्ली में इन 6 रेस्टोरेंट में लें सबसे टेस्टी रोस्टेड चिकन का मजा

चाट

दिल्ली का पसंदीदा स्ट्रीट फूड है चाट। दिल्ली की सड़कें इसके बिना अधूरी हैं। चांदनी चौक निस्संदेह दिल्ली का स्ट्रीट फूड हब है और इसलिए जाहिर सी बात है की सबसे अच्छी चाट भी वहीं मिलती हैं। चांदनी चौक में दौलत की चाट को ट्राई कर सकती हैं।

delhi food inside

निहारी

जैसे ही आप पुरानी दिल्ली की गलियों में प्रवेश करती हैं आपको खाने की खूशबू अपनी ओर खींचती हैं। धीमी आंच पर पकाने वाला निहारी दिल्ली के लजीज खानों में से एक हैं इसे तंदूरी रोटी के के साथ परोसा जाता है। जामा मस्जिद के पास करीम में आप इसे खा सकती हैं।

delhi food inside

शौरमा

शौरमा दिल्ली की एक खास डिश है जो रोटी और चिकन से बनती हैं। इसका स्वाद ना भूलने लायक होता है। शौरमा खाना हो तो आप अल बेक जा सकती हैं, यह त्रिमूर्ति बिल्डिंग, 21-23, मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग, ब्लॉक ए, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हैं।

delhi food inside

इसे जरूर पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर के 5 सबसे बेहतरीन वेजीटेरियन रेस्टोरेंट, कहां और कैसे जाएं

रोल

वैसे तो रोल के मामले में कोलकाता का नाम सबसे ऊपर आता है लेकिन दिल्ली का काठी रोल सबसे ज्यादा फेमस है। यह एक टेस्टी स्ट्रीट फूड है। इसे आप कनॉट प्लेस के निज़ाम या खान मार्केट के खान चाचा में ट्राई कर सकती हैं।

छोले भटूरे

छोले भटूरे भी दिल्ली में खूब चाव से खाए जाते हैं। छोले भटूरे के बिना दिल्ली का स्ट्रीट फूड अधूरा हैं। इसे आप कमला नगर के चचे दी हट्टी में एक बार जरूर खाएं।

Photo courtesy- (Archana's Kitchen, Craftlog, YouTube & Serious Eats)

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।