Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:13 AM IST

टेस्‍टी और हेल्‍दी आंवला अचार सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं और तुरंत ही खाएं

स्वादिष्ट और हेल्‍दी आंवला अचार सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाता है। इसकी आसान रेसिपी के बारे में आइए जानें। 
Updated:- 2020-12-02, 11:36 IST
amla achar healthy recipe main

आंवला निस्संदेह हेल्‍दी फलों में से एक है। इसके कुछ लाभकारी औषधीय गुण हैं। अपने एंटी-कैंसर, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-डायबिटीक गुणों के कारण, आंवला एक फेमस हेल्‍दी फल है। आंवला विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत भी है। इन सभी अद्भुत फायदों के अलावा आंवला वास्तव में हम सभी के लिए एक आशीर्वाद है और हमें इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

अपनी डाइट में आंवला शामिल करने का सबसे आसान तरीका अचार के रूप में है और आंवले का अचार तैयार करना कोई बड़ा काम नहीं है। आप केवल 10 मिनट में घर पर ही स्वादिष्ट आंवला अचार तैयार कर सकती हैं। जी हां आंवला हेल्‍दी फलों में से एक है। इसके आश्चर्यजनक फायदे पाने के लिए इसे इंस्‍टेंट अचार के रूप में अपनी डाइट का हिस्‍सा बनाएं। 

इंस्‍टेंट आंवला अचार Recipe Card

आंवला की इंस्‍टेंट अचार रेसिपी मिनटों में तैयार करें

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Appetisers
Calories: 50
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • आंवला- 8-10
  • राई- 1/3 छोटा चम्‍मच
  • हींग- 1/3 छोटा चम्‍मच
  • हल्‍दी- 1/3 छोटा चम्‍मच
  • हरी मिर्च- 6-7
  • अदरक- 1 बड़ा चम्‍मच कद्दूकस किया हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • गर्म मसाला- 1/2 छोटा चम्‍मच
  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आंवला को अच्‍छी तरह से धोकर थोड़ी देर पानी में उबाल लें। फिर इसे मोटे टुकड़ों में काट लें और साथ ही हरी मिर्च को काट लें और अदरक को कद्दूकस कर लें।

  2. Step 2:

    अब एक पैन लें और उसमें तेल डालें (आप सामान्य कुकिंग ऑयल का उपयोग कर सकती हैं)। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें राई डालें। जैसे ही राई चटकने लगे, इसमें एक चुटकी हल्दी, हींग और लाल मिर्च पाउडर डालें।

  3. Step 3:

    इसके बाद आंवला, अदरक और मिर्च डालें। अच्छी तरह से हिलाएं। ढक्कन को कवर करें और इसे कुछ मिनट के लिए पकने दें। कुछ ही देर में आंवला नर्म हो जाएगा। एक बार जब यह थोड़ा नरम हो जाए, तो आंच बंद कर दें और अचार को ठंडा होने दें। आपका अचार तैयार है।

  4. Step 4:

    सुनिश्चित करें कि आप इसे एक ग्लास कंटेनर में स्टोर करें क्योंकि प्लास्टिक के कंटेनर में अचार को स्टोर करना सुरक्षित नहीं है। अगर आप इसे अधिक समय तक स्टोर करना चाहती हैं तो आप इसमें और तेल मिला सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।