Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:29 PM IST

नया साल होगा बेहद खास, कंगना रनौत की इमरजेंसी के साथ जनवरी में रिलीज होंगी ये फिल्में

साल 2024 में बॉलीवुड, साउथ इंडस्ट्री की कई फिल्मों का सिनेमाघरों पर बोल-बाला रहा है। बता दें, कुछ ऐसा ही हाल साल 2025 का होने वाला है। यहां हम जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2024-11-20, 15:07 IST
films release in january-2025

January 2025 Bollywood Movies: साल 2024 के मिड से इस फिल्म के रिलीज होने की डेट आई थी। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह फिल्म की डेट की बार-बार चेंज की जा रही थी। हालांकि अब एक लंबे समय के बाद चर्चा में बनी फिल्म इमरजेंसी की फाइनली रिलीज डेट सामने आ गई है और यह फिल्म 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

जनवरी का महीना दर्शकों के लिए बेहद धमाकेदार साबित होने वाला है। इस लेख में आज हम आपको साल 2025, जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्म लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।

फतेह

fateh film release date

10 जनवरी, 2025 को सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' रिलीज होने वाली है। इसमें सोनू सूद के साथ जैकलीन और शिव ज्योति राजपूत और नसीरुद्दीन शाह नजर आएंगे। खुद सोनू सूद के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर 16 मार्च को रिलीज हुआ था।

इसे भी पढ़ें- Akshay Kumar Movies 2025: साल 2025 में इन 6 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे खिलाड़ी कुमार, दूसरी वाली का है फैंस को बेसब्री से इंतजार

इक्कीस

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा फिल्म 'इक्कीस' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इसमें अगस्त्य के साथ धर्मेंद्र मेन लीड में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली फिल्म 1971 के युद्ध पर आधारित है।

स्काई फोर्स

sky force film

साल 2025 में अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स' को लेकर आ रहे हैं। 25 जनवरी को रिलीज इस फिल्म की कहानी रियल स्टोरी साल 1965 में हुई खतरनाक पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक पर आधारित है। स्काई फोर्स में अक्षय कुमार सारा, अली खान, वीर पहारिया और निमरत कौर अभिनीत दिनेश विजान मुख्य भूमिका में हैं।

लाहौर 1947

lahore film release date

आमिर खान और सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' सच्ची घटना पर आधारित है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में तैयार इस फिल्म में सनी देओल, आमिर खान के साथ प्रीति जिंटा मेन लीड रोल में नजर आएंगे। लाहौर-1947 26 जनवरी, 2025 में रिलीज हो रही है।

इसे भी पढ़ें- Bollywood Action Movies: हॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा पसंद आएंगी, बॉलीवुड की ये जबरदस्त एक्शन फिल्में

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit-Imdb, Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।