Akshay Kumar Movies 2025: इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे खिलाड़ी कुमार, दूसरी वाली का है फैंस को बेसब्री से इंतजार

Akshay Kumar 2025 Movies List: साल 2024 बॉलीवुड फिल्मों के लिए मिलाजुला रहा। इस साल कई बड़े अभिनेताओं की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं। जिनमें से कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया तो कुछ फ्लॉप साबित हुई।
बीते साल 2024 में खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज तो हुईं , लेकिन एक्टर की ये मूवीज दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाईं। ऐसे में अब फैंस को अक्षय कुमार की आगामी फिल्मों से काफी उम्मीद है। साल 2025 में खिलाड़ी कुमार की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने जा रही हैं। इन फिल्मों का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। आज हम आपको एक्टर की इन्हीं अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं।
स्काई फॉर्स (Sky Force)

अक्षय कुमार की साल की शुरुआत उनकी जबरदस्त एक्शन फिल्म स्काई फॉर्स से होगी। यह मूवी 24 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी दर्शाती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार संग सारा अली खान लीड रोल में नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें : अक्षय कुमार की वो फ्लॉप फिल्म जिसने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
हाउसफुल 5 (Housefull 5)

यह एक कॉमेडी फिल्म है, जो कि साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल का सीक्वल है। अबतक इस मूवी के चार पार्ट आ चुके हैं और अगले साल 2025 में इसका पांचवां पार्ट रिलीज होने जा रहा है। फैंस इस फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शंकरा (Shankara)
View this post on Instagram
साल 2025 में अक्षय कुमार की फिल्म 'शंकरा' का नाम भी लिस्ट में शामिल है। इस मूवी में उनके साथ आर माधवन और अनन्या पांडे जैसे किरदार भी नजर आएंगे। यह मूवी 14 मार्च 2025 को रिलीज हो सकती है।
जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)

यह भी अक्षय कुमार की सीक्वल फिल्मों में से एक है। इसका पहला पार्ट साल 2013 इसका पहला पार्ट साल 2013 में जबकि दूसरा पार्ट 2017 में रिलीज हुआ था। अब साल 2025 में जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों में तहलका मचाती नजर आएगी। फिल्म में आपको अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी देखने को मिलेगी।
भूत बंगला (Bhooth Bangla)

अक्षय कुमार साल 2025 में हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के जरिए भी दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले भी अक्षय उनके साथ कई फिल्में कर चुके हैं। हालांकि, अभी मूवी की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें : जिस घर से धक्के देकर किया गया अक्षय को बाहर, उसी के मालिक हैं 'खिलाड़ी कुमार'
यदि आप भी अक्षय कुमार के फैन हैं, तो आने वाले नए साल में उनकी इसमें से एक भी फिल्म मिस मत कीजिएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अअगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: IMDB/Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।