Theatre Releases This Week (13-19 October): इस हफ्ते सिनेमाघर में रिलीज हो रही हैं ये 4 मच-अवेटेड फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

थिएटर में जाकर मूवी देखने का मजा ही कुछ और होता है। अधिकतर महिलाओं को मूवी देखने का बड़ा क्रेज रहता है। ऐसे में करवा चौथ के बाद आप अपने हस्बैंड के साथ सिनेमा घरों में मूवी देखने जा सकती हैं। आज हम आपको 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच में रिलीज होने वाली ऐसी कुछ मूवी के बारे में बताएंगे, जो सिनेमाघर में धमाल मचाने वाली हैं। इन सभी फिल्मों को आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकती हैं। आइए जानते हैं इन मूवी के बारे में।
लॉर्ड कर्जन की हवेली (Lord Curzon Ki Haveli)
लॉर्ड कर्जन की हवेली एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जो 10 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघर में रिलीज हो रही हैं। इस फिल्म में चार भारतीयों की कहानी को बताया गया है, जो लंदन में रहते हैं। आप इस फिल्म को किसी भी वीकेंड पर थिएटर में जाकर देख सकती हैं। कॉमेडी और थ्रिलर से भरी इस फिल्म को आप अपने दोस्तों के साथ सिनेमाघरों में देखेंगे, तो आपका दिन यादगार बन सकता है।
-1760110553716.jpg)
महायोद्धा रामा (Mahayoddha Rama)
आप चाहे तो महायोद्धा रामा फिल्म को भी सिनेमा घरों में जाकर देख सकती हैं। यह भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित एक मेगा-बजट 3डी एनिमेशन फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। इसे आप अपने परिवार वालों के साथ बैठकर थिएटर में देख सकती हैं। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषाओं में 3डी में रिलीज़ होगी। अगर आप अपनी फैमिली के साथ इस मूवी को देखती हैं, तो यह आपके लिए एक मेमोरेबल दिन बन सकता है।

यह भी पढ़ें: हॉरर नहीं, अब कॉमेडी और ड्रामा का महासंगम! करण जौहर की अगली सीरीज 'Do You Wanna Partner' इस दिन होगी OTT पर रिलीज
गो गोवा गॉन 2 (Go Goa Gone 2)
अगर आपको वेलकम और गोलमाल जैसी फिल्में पसंद हैं, तो आपके लिए गो गोवा गॉन 2 फिल्म भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। साल 2013 की कल्ट ज़ॉम्बी-कॉमेडी फिल्म 'गो गोवा गॉन' का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 15 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इसमें सैफ अली खान और कुणाल खेमू दोनों लीड रोल में दिखेंगे। अधिकतर लोग इस फिल्म का आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आप इस फिल्म को अपने दोस्तों के साथ थिएटर में देख सकती हैं।

'द ब्लैक फ़ोन 2' (The Black Phone 2)
यही नहीं अगर आपको हॉरर फिल्में बहुत पसंद हैं, तो अब आप थिएटर में जाकर द ब्लैक फ़ोन 2 देख सकती हैं। यह हॉलीवुड की 2022 की सफल हॉरर फिल्म 'द ब्लैक फ़ोन' का सीक्वल है, जो सिनेमाघरों में 17 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को देखने के लिए अभी से एडवांस में बुकिंग भी लोगों ने शुरू कर दी है। इस सुपरनैचुरल हॉरर, थ्रिलर फिल्म को आप अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में देख सकते हैं।
-1760110664783.jpg)
यह भी पढ़ें: हॉरर नहीं, लेकिन दिमाग से खेलने वाली हैं ये 4 वेब सीरीज, जिन्हें देख कर उड़ जाएगी नींद!
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।