World Diabetes Day 2026: सिर्फ मीठा छोड़ने से नहीं चलेगा काम! भारत में बढ़ते शुगर के खतरे पर डॉक्टरों की बड़ी सलाह, ऐसे करें पहचान
-1794573111786.webp)
World Diabetes Day 2026: 14 नवंबर यानी आज वर्ल्ड डायबिटीज डे है। भारत में अब हर पांच में से एक महिला और हर पांच में से एक पुरुष का ब्लड शुगर हाई रहता है या वो डायबिटीज की दवा ले रहे हैं। ये आंकड़ा डराने वाला है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इससे घबराने की जगह इसे जल्दी पकड़ना ज्यादा जरूरी है।
भारत में कैसे बढ़ रहा है डायबिटीज
डायबिटीज की सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि ये सालों तक चुपचाप शरीर के अंदर चलती रहती है। जब तक लक्षण दिखते हैं, तब तक नुकसान शुरू हो चुका होता है। इसलिए डॉक्टर अब लक्षणों का इंतजार करने की जगह, रूटीन जांच और कमर के नाप पर जोर दे रहे हैं। आइए आकाश हेल्थकेयर के डॉ. विक्रमजीत सिंह, वीएनए हॉस्पिटल में यूरोलॉजी हेड डॉ. विनीत, नर्चर आईवीएफ की डॉ. अर्चना बजाज, जुपिटर हॉस्पिटल पुणे में एंडोक्रिनोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. स्वाति गोरय, इन सभी से जानते हैं कि कैसे डायबिटीज धीरे धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है।
-1794573851442.webp)
Photo Credit: Magnific
सालों तक छुपी रहती है डायबिटीज
डॉक्टरों को सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि टाइप-2 डायबिटीज लंबे समय तक छुपी हुई बीमारी की तरह रहती है, क्योंकि यह कभी खुलकर नहीं बताती है कि शरीर के अंदर क्या चल रहा है? सालों तक बढ़ी हुई शुगर चुपचाप ब्लड वेसल्स, नसों, किडनी और आंखों को नुकसान पहुंचाती रहती है, जबकि इंसान को बिल्कुल ठीक लगता है और उसे लगता है कि सब कुछ नॉर्मल है। इसलिए डॉक्टरों का कहना है कि लक्षणों से पहले ही स्क्रीनिंग होनी चाहिए, क्योंकि जब तक किसी को प्यास ज्यादा लगने या थकान की शिकायत होती है, तब तक नुकसान शुरू हो चुका होता है। इसलिए, 30 से ऊपर हर व्यक्ति को या उससे कम उम्र में भी अगर फैमिली हिस्ट्री है, कमर ज्यादा है या डेस्क जॉब है तो हर साल फास्टिंग शुगर और HbA1c जांच करानी चाहिए। अगर बीमारी जल्दी पकड़ में आ जाए तो कई बार सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज से ही चीजें पलट सकती हैं, इसके लिए दवा की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
कमर का नाप क्यों है सबसे आसान टेस्ट?
कई लोग सोचते हैं कि वजन ठीक है तो शुगर ठीक होगी, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा नहीं है। वजन से ज्यादा जरूरी कमर का नाप है, क्योंकि कमर के आसपास जमी चर्बी ही इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ाती है। कमर पर टेप लगाना एक मिनट का काम है, लेकिन ये बता देता है कि अंदर शुगर का रिस्क कितना है। इसलिए अब डॉक्टर वजन के साथ-साथ कमर का नाप देखने पर भी जोर दे रहे हैं, ताकि बीमारी को शुरुआत में ही पकड़ा जा सके।
-1794573886408.webp)
Photo Credit: Magnific
शुगर और हार्मोन का कनेक्शन
शुगर का असर सिर्फ खून तक नहीं रहता है, ये हार्मोन को भी बिगाड़ देती है। जब इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता है, तो पूरे शरीर का हार्मोन सिस्टम गड़बड़ हो जाता है। यही वजह है कि पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन कम हो जाता है और महिलाओं में पीरियड्स और ओव्यूलेशन बिगड़ जाता है। इसलिए डॉक्टर अब शुगर को सिर्फ मीठे से जुड़ी बीमारी नहीं, बल्कि हार्मोन और मेटाबॉलिज्म की बीमारी मान रहे हैं।
फर्टिलिटी पर भी असर
यही असर अब फर्टिलिटी क्लिनिक में भी दिख रहा है, जहां मेटाबॉलिक हेल्थ अब हर पहली कंसल्टेशन का हिस्सा बन गई है। बच्चा न होने से जूझ रहे कई कपल्स में अंदर से शुगर और वजन की दिक्कत निकलती है। महिलाओं में बेकाबू शुगर ओव्यूलेशन को बिगाड़ सकती है और मिसकैरेज व जेस्टेशनल डायबिटीज का रिस्क बढ़ा सकती है।
इसलिए, कंसीव करने से पहले शुगर जांचना फोलिक एसिड जितना ही जरूरी है क्योंकि कुछ महीने का बेहतर कंट्रोल कंसीव करने के चांस और बच्चे की सेहत दोनों को सुधार सकता है। इसी से जुड़ी पीसीओएस वाली युवा महिलाओं की ओर भी इशारा किया गया है, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस से जुड़ी बीमारी है।
यह भी पढ़ें- Rajgira vs Wheat Roti Benefits: गेहूं या राजगिरा, सेहत के लिए किस आटे की रोटी है ज्यादा फायदेमंद?
इलाज का नया टूलकिट
अब इलाज भी आगे बढ़ गया है, क्योंकि GLP-1 जैसे गट हार्मोन की नकल करने वाली दवाएं, जैसे सेमाग्लूटाइड, डॉक्टरों को वह दे रही हैं जो पहले मुश्किल था। इस दवाओं से कई मरीजों में शुगर और वजन एक ठीक हो रहे हैं, जो पुरानी दवाएं शायद ही कर पाती थीं। कुछ को हार्ट और किडनी का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है।
ये टूल हैं, शॉर्टकट नहीं, क्योंकि जो मरीज बिना खाने-पीने और हिलने-डुलने की आदत बदले इन्हें बंद कर देते हैं, उनका वजन परहे जैसा ही हो जाता है और शुगर फिर बढ़ने लगती है। यानी नई दवाएं कई मरीजों की शुगर और वजन एक साथ कम करने में मदद कर रही हैं, लेकिन विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ये दवाएं लाइफस्टाइल बदलने की जगह नहीं, बल्कि उसके साथ काम करती हैं।
-1794573919678.webp)
Photo Credit: Magnific
दवा से ज्यादा जरूरी है रोज की आदतें
डॉक्टरों का साफ कहना है कि सिर्फ दवा से डायबिटीज कभी ठीक नहीं होगी। दवा तब तक ही काम करेगी, जब तक डाइट, नींद और एक्सरसाइज सही रहेगी। रोज आधा घंटा टहलना, पैकेट वाला खाना कम करना और समय पर सोना, ये छोटी-छोटी आदतें ही शुगर को लंबे समय तक कंट्रोल में रखती हैं। जो लोग दवा के भरोसे आदतें नहीं बदलते हैं, उनकी शुगर बार-बार बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें- चावल-गेहूं कम खाने के बाद भी क्यों बढ़ रहा है ब्लड शुगर? जानें इसकी वजह
डायबिटीज से लड़ने का सबसे असरदार तरीका दवा नहीं, बल्कि जल्दी पकड़ है। 30 की उम्र के बाद हर साल फास्टिंग शुगर और HbA1c जांच, कमर का नाप और सही लाइफस्टाइल इस बीमारी को पलट सकता है। नई दवाएं मददगार जरूर हैं, लेकिन वो डाइट और एक्सरसाइज की जगह नहीं ले सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या पतले लोगों को भी डायबिटीज हो सकती है?
- हां, पतले लोगों को भी डायबिटीज हो सकती है। सिर्फ वजन ही इसकी वजह नहीं है। कमर पर ज्यादा चर्बी, फैमिली हिस्ट्री, कम नींद और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड खाने से पतले लोगों में भी इंसुलिन रेजिस्टेंस हो जाता है। इसलिए वजन कम होने पर भी साल में एक बार शुगर जांच कराना सही रहता है।
- क्या शुगर की दवा बंद करने के बाद शुगर हमेशा वापस आ जाती है?
- हमेशा नहीं, लेकिन ज्यादातर मामलों में ऐसा हो जाता है, अगर लाइफस्टाइल नहीं बदली हो। नई GLP-1 दवाओं को बिना डाइट और एक्सरसाइज के बंद करने पर वजन और शुगर दोनों वापस बढ़ने लगते हैं। डॉक्टर की सलाह के बिना दवा बंद नहीं करनी चाहिए।
- क्या डायबिटीज होने पर मीठा पूरी तरह बंद करना जरूरी है?
- पूरी तरह बंद करना जरूरी नहीं है, लेकिन कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। चीनी वाली चाय, कोल्ड ड्रिंक और पैकेट वाले मीठे से बचना चाहिए। फल से मिलने वाली नैचुरल शुगर सीमित मात्रा में ली जा सकती है। डाइट प्लान के लिए डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेना सबसे अच्छा रहता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।