Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

20-30 की उम्र में भी भूलने लगी हैं बातें? एक्सपर्ट से जानें इसकी वजह

आजकल 20-30 साल की उम्र में ही लोग चीजें भूलने लगे हैं। कभी ऑफिस की बात याद नहीं रहती, तो कभी घर का काम दिमाग से निकल जाता है। इतना ही नहीं, कई बार तो बात कहते-कहते दिमाग से स्किप हो जाती है। चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है?
Updated:- 2026-07-06, 20:42 IST
image

आज के वक्त में कई ऐसी दिक्कतें युवा लोगों में भी बढ़ने लगी हैं, जो एक वक्त तक बुढ़ापे में होने वाली परेशानियां मानी जाती थीं। जोड़ों में दर्द, चीजों को भूलना और कमजोरी महसूस होना कई ऐसी दिक्कतें हैं, जो 20-30 साल की उम्र में भी लोगों को परेशान कर रही हैं। आपके साथ भी कई बार ऐसा होता होगा कि ऑफिस का कोई काम आपको याद नहीं रहता होगा या घर का कोई जरूरी काम आप एकदम से भूल जाते होंगे। इतना ही नहीं, कई बार तो कुछ लोग बात करते-करते एकदम से भूल जाते हैं कि वो क्या कहना चाह रहे थे। इसे मामूली समझकर नजरअंदाज न करें। इसके कारणों को समझना बहुत जरूरी है। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. Ayyadurai R, Senior Consultant Neurosurgeon, Yashoda Hospitals, Secunderabad जानकारी दे रहे हैं।

युवाओं में क्यों बढ़ती जा रही है भूलने की आदत?

  • लाइफस्टाइल से जुड़े कई फैक्टर्स के कारण युवा लोगों में मेमोरी से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। सभी उम्र के लोगों में डिप्रेशन सबसे बड़ा जोखिम कारक बना हुआ है, जो ब्रेन हेल्थ, मेमोरी और मेंटल हेल्थ को प्रभावित करता है।
  • लंबे वक्त तक तनाव में रहने और नींद की कमी की वजह से हमारी मेंटल हेल्थ खराब हो सकती है। इसकी वजह से चीजों को याद रखने में भी मुश्किल होने लगती है। कई बार तनाव की वजह से हमारा दिमाग इतने प्रेशर में होता है कि वो और कामों को सही ढंग से नहीं कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें- कम नींद, ज्यादा काम! क्या तेजी से बूढ़ा हो रहा है आपका ब्रेन? एक्सपर्ट से समझें

memory related problems at young age

  • इसके चलते दिमाग की जानकारी को इकट्ठा करने और याद करने की क्षमता कम होने लगती है। इसके साथ ही, हाई बीपी, डायबिटीज और खराब हार्ट हेल्थ का भी दिमाग के ब्लड फ्लो पर असर होता है और चीजों को याद रखने में मुश्किल होने लगती है।

memory related problems are developing at an earlier age

  • इसके अलावा, न्यूट्रिशन की कमी जैसे विटामिन बी1 और बी12 का लेवल कम होना, ज्यादा एल्कोहल का सेवन और स्मोकिंग भी नर्वस सिस्टम को कमजोर कर देती है।
  • कुछ दवाओं के सेवन से भी कई बार चीजों को याद रखने में मु्श्किल होने लगती है। जीवनशैली में बदलाव, स्ट्रेस को मैनेज करना, रेगुलर एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह से इसे कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- काम न करने पर भी थकावट और भूलने की आदत? स्ट्रेस नहीं यह हो सकती है वजह

 

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।