सबको खुश रखने की आदत बन सकती है मानसिक तनाव की वजह, जानें क्या है Good Girl Syndrome?

अगर आपको लगता है कि सबको खुश रखना, अपनी खुशी के बारे में न सोचना और हर बात पर खुशी-खुशी हां कर देना आपको एक 'अच्छी लड़की' बनाता है, तो जरा रूक जाइए मैडम...क्योंकि यह 'गुड गर्ल सिंड्रोम' असल में आपकी पहचान और सेहत दोनों पर बुरा असर डाल रहा है।
Updated:- 2026-11-22, 19:52 IST
what is good girl syndrome

सबको खुश रहना...हमेशा मुस्कुराते रहना और हर बात पर दूसरों को 'हां' कहना...अक्सर हमारे समाज में ऐसा मान लिया जाता है कि यह अच्छी लड़की की पहचान हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बेशक लड़कियों को बचपन से ही बड़ों की बात मानना, सबके साथ अच्छा व्यवहार करना, किसी को नाराज न करना, अपनी जरूरतों से पहले दूसरों के बारे में सोचना और हमेशा समझदारी से काम लेना जैसी बातें सिखाई जाती हैं और इन्हीं के आधार पर उन्हें 'अच्छी लड़की' का टैग दिया जाता है, लेकिन असल में हर किसी को खुश रखने और हमेशा अच्छी लड़की बने रहने की कोशिश आपकी मानसिक सेहत पर भारी पड़ सकती है? मनोविज्ञान में इस तरह के व्यवहार को अक्सर Good Girl Syndrome के संदर्भ में समझा जाता है। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से समझते हैं। इस बारे में Dr. Samant Darshi, Consultant- Psychiatrist,Yatharth Hospitals, Noida जानकारी दे रहे हैं।

Good Girl Syndrome क्या है ?

सबसे पहले तो आप यह समझ लीजिए कि Good Girl Syndrome कोई आधिकारिक मानसिक बीमारी या मेडिकल डायग्नोसिस नहीं है, बल्कि यह एक व्यवहारिक पैटर्न है। असल में महिलाओं से कई ऐसी उम्मीदें की जाती हैं, जिन पर खरा उतरना शायद मुमकिन ही नहीं है। इन्हीं उम्मीदों के बोझ को 'गुड गर्ल सिंड्रोम' कहा जाता है।

  • इसमें महिलाएं दूसरों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार कोशिश करती हैं। उन्हें लगता है कि अगर उन्होंने किसी को मना कर दिया, अपनी बात रखी या अपनी पसंद को प्राथमिकता दी, तो सामने वाला उनसे नाराज हो जाएगा।
  • ऐसी महिलाएं अक्सर दूसरों की खुशी को अपनी जिम्मेदारी समझने लगती हैं। वे अपनी इच्छाओं, भावनाओं और जरूरतों को नजरअंदाज करके हर किसी के लिए उपलब्ध रहने की कोशिश करती हैं।
  • धीरे-धीरे उन्हें अपनी पसंद से फैसले लेने में भी परेशानी होने लगती है और यही से असल दिक्कत शुरू होती है क्योंकि यह पैटर्न उन्हें मानसिक तनाव और थकान की तरफ धकेल देता है।

what is good girl syndrome

Good Girl Syndrome के नुकसान क्या हैं?

लंबे समय तक दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव और खुद के बारे में सोचने पर भी महसूस होने वाला गिल्ट महिलाओं की मेंटल हेल्थ को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लगता है और इसका असर उनकी सेहत पर साफ दिखता है।

1. हार्मोनल इंबैलेंस

जब आप अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं कर पाती हैं, हमेशा दूसरों की उम्मीदों के हिसाब से ही खुद को ढालने की कोशिश करती हैं, तो धीरे-धीरे हार्मोन्स इंबैलेंस होने लगते हैं। इसका असर महिलाओं की फिजिकल हेल्थ, पीरियड्स और मेंटल हेल्थ पर हो सकता है।

2. भावनात्मक थकान

हर समय दूसरों के लिए उपलब्ध रहने और अपनी भावनाओं को दबाने के चलते महिलाएं भावनात्मक रूप से थका हुआ महसूस करने लगती हैं और धीरे-धीरे वे अंदर से थका हुआ महसूस करने लगती हैं।

stress effects on body and mind expert explains

3. एंग्याजटी और ओवरथिंकिंग

इस सिंड्रोम के चलते महिलाओं के मन में हमेशा यह डर रहता है कि सामने वाला इंसान उनसे नाराज न हो जाए, वे दूसरों को खुश रखने की कोशिश में अपनी पहचान खोने लगती हैं। इसकी वजह से एंग्जायटी और ओवरथिकिंग उन्हें परेशान करती है।

4. डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें

हमारी गट और इमोशंस का सीधा संबंध होता है। ऐसे में मन की बात मन में ही रखने से पाचन खराब हो सकता है। इसकी वजह से एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग और कब्ज हो सकती है।

5. हाई कोर्टिसोल लेवल

जब आप मन ही मन घुटती हैं, तो इसकी वजह से नर्वस सिस्टम को नुकसान हो सकता है। ऐसे में स्ट्रेस हार्मोन यानी कोर्टिसोल का लेवल बढ़ने लगता है और इसका असर कई बॉडी फंक्शंस पर होता है।

यह भी पढ़ें- त्योहारों से पहले ही नहीं, तनाव में भी सफाई क्यों करने लगती हैं कुछ महिलाएं? जानें इसके पीछे की वजह

Good Girl Syndrome से बाहर कैसे निकलें?

इस व्यवहार को बदलने के लिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि हर किसी को खुश रखना आपकी जिम्मेदारी नहीं है। आप अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें।

  • अगर आप किसी काम को करने में सहज नहीं हैं, तो बेझिझक न कहना सीखें।
  • दिन में कुछ समय अपनी पसंद, आराम और खुशी के लिए जरूर निकालें।
  • अपनी सीमाएं तय करना स्वार्थ नहीं है। आपको हर समय दूसरों के लिए उपलब्ध रहने की जरूरत नहीं है।
  • अगर कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो उसे मन में दबाने के बजाय खुलकर अपनी बात रखें।
  • अगर लोगों को नाराज करने का डर, तनाव या एंग्जायटी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही है, तो मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।

 


यह भी पढ़ें- 'कुछ नहीं हुआ, मैं ठीक हूं...', महिलाएं अपनी तकलीफ छिपाती क्यों हैं? जानिए साइकोलॉजी


हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।