Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:49 PM IST

दोस्त भी हैं, परिवार भी... फिर लोगों के बीच अकेलापन क्यों महसूस होता है? जानें

अक्सर लोग दोस्तों और परिवार के बीच भी अकेलापन महसूस करते हैं, जिसे 'क्रोनिक लोनलीनेस' कहते हैं। ऐसे में यहां जानते हैं अकेलेपन के कारण और इससे निपटने के तरीके...
Updated:- 2026-07-20, 16:41 IST
image

अक्सर आपने देखा होगा कि बिजी लाइफ में सोशल मीडिया पर सैकड़ों दोस्तों और घर में भरे-पूरे परिवार से घिरे के बावजूद, कई बार हम खुद को बिल्कुल अकेला और उदास महसूस करते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जिसे 'क्रोनिक लोनलीनेस' या भावनात्मक अकेलापन भी कहते हैं। हमें पता होना चाहिए कि किसी के पास लोगों का होना और किसी के साथ जुड़ाव महसूस करना, दोनों में बहुत बड़ा अंतर है। ऐसे में अपनों के बीच रहकर भी यह अकेलापन क्यों सताता है और इससे कैसे बाहर निकला जाए? इसके बारे में पता होना जरूरी है। इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

अपनों के बीच भी अकेलापन क्यों महसूस होता है?

भीड़ में अकेलेपन की भावना अचानक नहीं आती, कई बार हमारे आसपास लोग तो बहुत होते हैं, लेकिन उनसे हमारा रिश्ता सिर्फ हाय-हेलो तक का होता है। ऐसे में हम अपना डर या खुशियां उनसे शेयर नहीं कर पाते। 

2 - 2026-07-20T162148.105

कभी-कभी हमें लगता है कि परिवार या दोस्त हमारी मानसिक स्थिति या सोच को नहीं समझेंगे और मजाक उड़ाएंगे तब भी हम खुद को समेट लेते हैं। बता दें कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इंटरनेट की दुनिया में दूसरों की परफेक्ट लाइफ देखकर अपनी तुलना उनसे करने लगते हैं। यह डिजिटल जुड़ाव हमें असल जिंदगी के रिश्तों से दूर कर देता है। हम अपनी ही दुनिया में कहीं खो जाते हैं और आस-पास क्या हो रहा होता है, हमें पता ही नहीं चलता।

यह भी पढ़ें- हर बात पर 'सॉरी' बोलने की आदत महिलाओं में ज्यादा क्यों होती है?

इस अकेलेपन से कैसे निपटें?

  • बता दें कि अपनों के साथ सिर्फ एक कमरे में बैठना काफी नहीं है। फोन को एक तरफ रखकर उनसे दिल खोलकर बातें करना भी बेहद जरूरी है।
  • आप कमजोरियों और उदासी को न छिपाएं बल्कि एक ऐसे भरोसेमंद इंसान से बात करें जो आपकी बात को बिना जज किए सुन सके।
  • इससे अलग आप अकेलेपन और एकांत में फर्क समझें। अपनी हॉबीज, जैसे- किताबें पढ़ना, संगीत सुनना या गार्डनिंग में मन लगाएं ताकि आपको अकेले रहने में भी खुशी मिले।

1 - 2026-07-20T162146.524

एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट्स की राय है कि सबसे पहले खुद को स्वीकारें। अगर परिवार या दोस्तों के बीच तालमेल बिठाने में परेशानी आए तो जबरदस्ती भीड़ में घुसें। रिश्तों की संख्या पर न ध्यान देकर उनकी गहराई को समझें। साथ ही बिना किसी झिझक के किसी थेरेपिस्ट या काउंसलर की मदद जरूर लें।

यह भी पढ़ें- 'ये आजकल की लड़कियां...' आखिर तारीफ कम और ताना ज्यादा क्यों लगता है यह जुमला?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।