'अब भी मेरी पत्नी हो', Lock Upp 2 में गौरव खन्ना ने खोली शादी की पोल; आकांक्षा चमोला संग तलाक का सच आया सामने

'लॉक अप 2' में कल (9 जुलाई, 2026) गौरव खन्ना, आकांक्षा चमोला से मिलने पहुंचे और तलाक के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने आकांक्षा से यह भी कहा कि उन्हें अभी ये ऐलान नहीं करना चाहिए था, थोड़ा रुकना चाहिए था। इतना ही नहीं, अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसने एक बार फिर फैंस को हैरान कर दिया।
Updated:- 2026-07-10, 10:44 IST
image

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों सुर्खियों में है। खासकर शो की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला शुरुआत से ही चर्चा में हैं। उन्होंने शो की शुरुआत में गौरव खन्ना संग तलाक का ऐलान किया था। इसके बाद से फैंस इस बात पर गौरव का जवाब जानना चाहते थे। फाइनली कल (गुरुवार) के एपिसोड में गौरव की एंट्री हुई। उन्होंने न केवल आकांक्षा से तलाक के बारे में बात की, बल्कि यह भी स्वीकार किया कि उन्हें शादी से पहले आकांक्षा की सेक्शुअलिटी के बारे में पता था। हालांकि, गौरव यह कहते भी नजर आए कि आकांक्षा को अभी शो में तलाक का ऐलान नहीं करना चाहिए था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है?

गौरव खन्ना ने कहा- अभी रुकना चाहिए था

आकांक्षा और गौरव एक-दूसरे से मिलकर काफी इमोशनल नजर आए। गौरव ने आकांक्षा से कहा कि उन्हें अभी तलाक की बात शो में नहीं करनी चाहिए थी। गौरव ने कहा, "अभी रुकना चाहिए था...जब वो चीज हो जाती...लेकिन ठीक है ये तेरा गेम है। तू यहां है, अच्छा खेल रही है और मैं तुझे सपोर्ट कर रहा हूं।"

गौरव ने इस बात का भी खुलासा किया कि अभी दोनों ने तलाक की बात सिर्फ डिस्कस की है, इसे लेकर कोई पिटिशन साइन नहीं हुई है। गौरव ने बताया कि कुछ महीने पहले जब वो 'खतरों के खिलाड़ी' के शूट के लिए जा रहे थे, तभी आकांक्षा ने पहली बार उनसे यह बात की थी।

तुम अब भी मेरी पत्नी हो...

Gaurav Khanna entry Lock Upp 2

फराह खान ने गौरव और आकांक्षा को उनके जेलर केबिन में बुलाकर बात करने के लिए वक्त दिया। गौरव ने आकांक्षा से कहा कि उनकी बातों से बाहर लोगों को ऐसा लग रहा है कि वो दोनों एक-डेढ़ साल से तलाकशुदा हैं और दिखावे के लिए एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे थे इसलिए वो ये सारी बातें क्लियर करने शो में आए हैं। आकांक्षा ने कहा कि लेकिन मैंने ऐसा नहीं बोला था। इसके बाद गौरव ने कहा, "बाहर ये इसी तरह गया है..लोग कह रहे हैं कि हम अलग हो चुके थे पर मैं जानकर तुम्हें अपने साथ ले जा रहा था ताकि तुम फेमस हो जाओ...हम फेक हैं...लोगों का जो मन आ रहा है, वो कह रहे हैं और कहानी बना रहे हैं। तुम लीगली अब भी मेरी पत्नी हो..ऐसे में तुम्हें कोई कुछ कह रहा है, तो मुझे अच्छा नहीं लग रहा है।"

यह भी पढ़ें- 'मेरी बेटी को मीडिया के आगे विलेन बनाया', क्या आकांक्षा चमोला के पिता ने गौरव खन्ना पर लगाए इल्जाम?

आकांक्षा की बाइसेक्शुअलिटी पर भी हुई बात

आकांक्षा ने बताया कि गौरव उनकी सेक्शुअलिटी के बारे में पहले से जानते थे और उन्होंने आकांक्षा को खुले दिल से एक्सेप्ट किया था। गौरव ने इसके जवाब में कहा कि उनका मानना है कि अगर किसी से प्यार करो, तो उसे पूरी तरह अपनाना चाहिए। गौरव के जाने के बाद भी आकांक्षा घरवालों से उनकी शादी के बारे में बातें करती दिखीं। वहीं श्रेया कालरा समेत कई घरवाले भी इस टॉपिक पर डिस्कशन करते नजर आए।


यह भी पढ़ें- शादी से पहले बाइसेक्शुअल थीं आकांक्षा चमोला, 'लॉक अप 2' में बोलीं- 'मेरे लड़कियों के साथ रिलेशन रहे हैं'


'लॉक अप 2' के कल के एपिसोड में आकांक्षा और गौरव काफी इमोशनल नजर आए। इसके बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों तलाक का नाटक कर रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि इनका अलग हो जाना ही बेहतर है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Akanskha Chamola, Netflix

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।