पीरियड्स से पहले होने वाले हर बदलाव को PMS न समझें, ये हो सकते हैं Warning Signs

पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले शरीर और मूड में बदलाव होना महिलाओं के लिए आम बात है। ऐसा कुछ महिलाओं में पीरियड की डेट से कुछ दिन पहले होने लगता है, तो कुछ महिलाओं को ये लक्षण 1-2 हफ्ते पहसे से महसूस हो सकते हैं। इन्हें PMS (प्रीमेंस्ट्रूअल सिंड्रोम) कहा जाता है, लेकिन यहां यह समझना जरूरी है कि पीरियड से पहले होने वाला हर बदलाव PMS नहीं होता है। कुछ लक्षण ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अक्सर महिलाएं PMS से जोड़कर देख लेती हैं, लेकिन ये किसी स्वास्थ्य समस्या की तरफ इशारा हो सकते हैं। चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं कि किन Warning Signs को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह जानकारी हम डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) संग हुई बातचीत के आधार पर शेयर कर रहे हैं।
क्या होते हैं PMS के सामान्य लक्षण?
चलिए सबसे पहले आप यह जान लीजिए कि PMS के सामान्य लक्षण क्या होते हैं?
- PMS के लक्षण आमतौर पर पीरियड्स शुरू होने से करीब एक-दो हफ्ते पहले दिखाई दे सकते हैं और पीरियड्स शुरू होने के बाद कम होने लगते हैं। इसके सामान्य लक्षणों में पेट फूलना, हल्का पेट दर्द, सिरदर्द, ब्रेस्ट पेन या सेंसिटिविटी, थकान, नींद में बदलाव और मूड स्विंग्स शामिल हैं।
- कुछ महिलाओं को इस दौरान मीठा या नमकीन खाने की ज्यादा इच्छा भी हो सकती है। अगर ये लक्षण हर महीने एक समान पैटर्न में आते हैं और पीरियड्स शुरू होने के बाद ठीक हो जाते हैं, तो आपको इनके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में चाय-कॉफी पीना सही है, जानें कितनी मात्रा हो सकती है नुकसानदायक?
किन Warning Signs को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज?
पीरियड्स से पहले नजर आने वाले कुछ ऐसे लक्षण भी हैं, जिन्हें आपको बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन लक्षणों के लिए तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
- अगर आपको पीरियड्स से पहले बहुत अधिक मूड स्विंग्स होते हैं, कई बार आपके लिए अपने इमोशंस पर कंट्रोल करना भी मुश्किल हो जाता है या आप रोजमर्रा के कामों को करने में भी परेशानी महसूस करती हैं, तो इसे PMS मानकर सहना सही नहीं है।
- इसके अलावा पीरियड में बहुत तेज या लगातार पेल्विक दर्द एंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉइड या किसी अन्य हेल्थ कंडीशन से जुड़ा हो सकता है।
- अगर हर महीने पीरियड्स से पहले तेज गुस्सा, एंग्जायटी या डिप्रेशन महसूस हो, तो इनके लिए एक्पर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
- इसके अलावा अगर आपको पीरियड से पहले ब्रेस्ट में कोई गांठ नजर आए जो बाद में सही न हो, तो इसे भी नजरअंदाज न करें।
कब जरूरी है डॉक्टर से मिलना?
- अगर पीरियड्स से पहले नजर आने वाले लक्षण लगातार बढ़ रहे हैं या आपकी सामान्य जिंदगी को प्रभावित कर रहे हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
- इसके अलावा पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द, हैवी ब्लीडिंग या चक्कर आना सही नहीं है। इसके लिए भी डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स में कभी खुशी, कभी चिड़चिड़ापन... आखिर हार्मोन्स दिमाग पर क्या असर डालते हैं?
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shuttersotck
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।