Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

महामृत्युंजय मंत्र का रोजाना जाप करने से मेंटल हेल्थ पर क्या असर होता है? एक्सपर्ट से जानें

सावन के महीने में महामृत्युंजय मंत्र का रोजाना जाप करना शुभ फलदायी माना जाता है। कहा जाता है कि इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपकी मेंटल हेल्थ को भी बेहतर बना सकता है।  
Updated:- 2026-08-17, 18:38 IST
mahamrityunjaya mantra daily chanting mental health benefits by expert

सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई मंत्रों का जाप करते हैं। इन्हीं में से एक महामृत्युंजय मंत्र भी है। कहा जाता है कि इस व्रत का सच्चे मन से जाप करने से भोलेनाथ की कृपा होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पॉजिटिव असर डालता है। आजकल तनाव, चिंता और लगातार भागदौड़ के बीच लोगों की मेंटल हेल्थ बिगड़ती जा रही है। ऐसे में महामृत्युजंय मंत्र का जाप आपको मानसिक शांति दे सकता है। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं कि इस मंत्र का रोजाना जाप करने से मेंटल हेल्थ पर क्या असर होता है? यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

महामृत्युंजय मंत्र का रोजाना जाप करने से मेंटल हेल्थ पर क्या असर होता है?

महामृत्युंजय मंत्र की धार्मिक महिमा तो हम सभी को पता है, लेकिन यह दिमाग को शांत करने और तनाव को दूर करने में भी मदद कर सकता है। इसका रोजाना जाप करने से मेंटल हेल्थ पर सकारात्मक असर होता है।

1. तनाव और बेचैनी कम करने में मिल सकती है मदद

डॉक्टर दीक्षा का कहना है कि इस मंत्र का जाप करने से दिमाग शांत होता है। जो लोग तनाव में हैं, एंग्जायटी से परेशान हैं या जिन्हें पैनिक अटैक आते हैं, उन्हें इसका जाप जरूर करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से निकलने वाले कंपन और सांसों की गति कंट्रोल होने से स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल कम होता है। इससे नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

2. फोकस बढ़ाने में मदद

इस मंत्र का रोजाना शांत मन से जाप करने से आपका ध्यान नहीं भटकता है और फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है। अगर आपके मन में अक्सर बुरे ख्याल आते हैं या मन किसी काम में नहीं टिकता है, तो इसका जाप करना चाहिए। इससे मेमोरी बूस्ट होती है।

mahamrityunjaya mantra daily chanting mental health benefits

3. नेगेटिव विचारों से मिलता है छुटकारा

अगर आप इस मंत्र का रोजाना जाप करेंगी, तो मन में बुरे ख्याल नहीं आते हैं। यह मंत्र डर और नकारात्मक विचारों को दूर रखने में मदद कर सकता है, जिससे मेंटल हेल्थ बेहतर होती है।

4. इमोशनल बैलेंस मिलता है

मानसिक तनाव के दौरान व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ा, बेचैन या भावुक महसूस कर सकता है। ऐसे में इस मंत्र का जाप करने से इमोशंस को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

कैसे करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप?

  • सुबह या शाम किसी शांत जगह पर बैठ जाएं।
  • सांस को सामान्य रखें और महामृत्युंजय मंत्रा का जाप करना शुरू करें।

mahamrityunjaya mantra daily chanting mental health

यह भी पढ़ें- ओवरथिंकिंग कब बन जाती है एंग्जायटी? एक्सपर्ट से समझें

मानसिक बीमारी का इलाज नहीं माना जा सकता

बेशक यह मंत्र मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है और इसका जाप करना फायदेमंद रहता है, लेकिन महामृत्युंजय मंत्र को किसी मानसिक बीमारी का इलाज नहीं माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या सुबह उठते ही फोन न देखने से बेहतर होता है मूड? जानें 'नो-फोन मॉर्निंग' ट्रेंड के फायदे

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, हेल्दी खान-पान और मेंटल हेल्थ के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shuttersotck, Gemini

FAQ
 क्या महामृत्युंजय मंत्र का जाप डिप्रेशन के इलाज के तौर पर किया जा सकता है?
 महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से दिमाग शांत होता है, लेकिन इसे डिप्रेशन के इलाज के तौर पर नहीं माना जा सकता है।
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के लिए सबसे अच्छा समय और स्थान क्या है?
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त (सुबह 4-6 बजे) या संध्या का समय (शाम) सबसे उत्तम माना जाता है। इसे शांत और साफ स्थान पर इसका जाप करना बेहतर रहेगा।
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से बीपी पर क्या असर होता है?
दिल्ली के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के शोधकर्ताओं ने एक रिसर्च में दावा किया था इसके नियमित जाप से बीपी और हार्ट रेट को बैलेंस करने में मदद मिलती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।