Silent Health Warning: सुबह उठते ही थकान और फूला हुआ पेट, जानिए किस साइलेंट डिजीज की ओर है इशारा?

आजकल बिगड़ी लाइफस्टाइल और जंक फूड की वजह से फैटी लिवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए समय रहते इसके साइलेंट सिग्नल को पहचानना और सही खानपान अपनाना बहुत जरूरी हो गया है।
Updated:- 2026-11-02, 12:29 IST
image

सुबह उठते ही कई बार पेट फूला फूला होता है या शरीर बहुत ही थका हुआ लगता है। इस तरह की परेशानियां होना नींद की कमी या गलत खान-पान का नतीजा समझ लिया जाता है। असल में ये दोनों लक्षण शरीर में पनप रही एक साइलेंट बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकते हैं। इस बीमारी का नाम फैटी लिवर डिजीज है, जो कई सालों तक बिना किसी बड़े लक्षण के लिवर को नुकसान पहुंचाती रहती है।

क्या होता है फैटी लिवर डिजीज?

फैटी लिवर को साइलेंट किलर इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण बहुत आम होते हैं। सुबह उठने के बाद भी शरीर में सुस्ती रहना, दिनभर शरीर में एनर्जी कम रहना और खाने के बाद पेट में भारीपन या ब्लोटिंग होना, इसके मुख्य शुरुआती संकेतों में से एक है। दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट की चीफ डाइटिशियन प्रिया पालीवाल के मुताबिक, 'फैटी लिवर बिना बताए धीरे-धीरे बढ़ता है और पता चलने तक बहुत ही देर हो जाती है।'

जब लिवर की कोशिकाओं में सामान्य से अधिक फैट जमा हो जाता है, तो इसे ही फैटी लिवर कहा जाता है। इसके कई प्रमुख कारण होते हैं- मेटाबॉलिक डिसऑर्डर जैसे मोटापा, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और अधिक मात्रा में शराब का सेवन।

1 (81)

Photo Credit: Magnific

थकान और ब्लोटिंग को साइलेंट सिग्नल क्यों माना जाता है?

लिवर शरीर का एनर्जी और डाइजेशन का मुख्य सोर्स होता है। जब लिवर में फैट बढ़ जाता है तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इससे खाना ठीक से नहीं पचता है और शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। यही कारण है कि नींद पूरी होने के बाद भी थकान बनी रहती है और पेट फूला हुआ महसूस होता है। इसके साथ ही पसलियों के नीचे हल्का दर्द या भारीपन भी महसूस होने लगता है। जब फैटी लिवर की बीमारी गंभीर रूप ले लेती है तो इससे पेट में पानी जमा होना, त्वचा और आंखों में पीलापन बढ़ना और पैरों में सूजन, जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं।

बचाव और लाइफस्टाइल में बदलाव

फैटी लिवर की समस्या गंभीर है, लेकिन सही प्रिकॉशन लेकर इस बीमारी को ठीक भी किया जा सकता है।

  • प्रतिदिन 30 से 45 मिनट एक्सरसाइज करें।
  • साबुत अनाज, हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी का सेवन करना।
  • जंक फूड, मीठी चीजों, मैदा और शराब से परहेज करें।
  • वजन को नियंत्रित रखना।

अगर 2-3 हफ्ते से लगातार थकान और ब्लोटिंग हो रही है या पेट में सूजन, पीलिया, उल्टी में खून जैसा कुछ समस्याएं दिखे तो तुरंत लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) और अल्ट्रासाउंड कराएं।

यह भी पढ़ें- Fatty Liver में क्या खाएं और क्या नहीं? डाइटिशियन से जानें जवाब

3 (37)

Photo Credit: Magnific

फैटी लिवर में क्या खाएं?

  1. हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली, लौकी, तोरई, पत्ता गोभी। फलों में पपीता, सेब, नींबू और आंवला।
  2. हेल्दी फैट खा सकते हैं जिसमें भीगे हुए बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स आदि।

यह भी पढ़ें- क्या खाली पेट जीरे का पानी पीने से ठीक हो सकता है फैटी लिवर? डाइटिशियन से जानें

सुबह थकान और पेट फूलने जैसी समस्याओं को सामान्य समझकर अनदेखा करना सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है। फैटी लिवर एक साइलेंट बीमारी है जो शुरुआत में कम संकेत देती है। समय पर पहचान और रूटीन में सुधार से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या पतले लोगों को भी फैटी लिवर हो सकता है?
हां, इसे लीन फैटी लिवर कहा जाता है। गलत डाइट, शुगर का अधिक सेवन और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण सामान्य वजन वाले लोगों में भी यह समस्या देखी जाती है।
क्या फैटी लिवर पूरी तरह ठीक हो सकता है?
शुरुआती स्टेज यानी ग्रेड 1 फैटी लिवर को 3 से 6 महीने में सही डाइट और एक्सरसाइज से रिवर्स किया जा सकता है। लेकिन देरी करने पर यह लिवर फाइब्रोसिस में बदल सकता है।
हर बार थकान और ब्लोटिंग क्या फैटी लिवर ही है?
नहीं। ये लक्षण एनीमिया, थायराइड, IBS या खराब नींद के कारण भी हो सकते हैं। इसलिए खुद से निदान करने के बजाय डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।