Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:10 PM IST

सुबह उठने में आता है आलस? अपने रूटीन में शामिल करें ये 7 सिंपल ट्रिक्स

सुबह उठने पर महसूस होने वाली सुस्ती और आलस को दूर करने के लिए कुछ आसान बदलाव अपनाए जा सकते हैं। यहां दिए गए 7 तरीके आपकी सुबह को एनर्जेटिक बना सकते हैं। जानें...
Updated:- 2026-07-23, 16:31 IST
image

अक्सर लोगों को सुबह उठते ही सुस्ती और आलस महसूस होता है, जिससे मॉर्निंग में काफी परेशानी भी होती है। अलार्म बजने के बाद भी बिस्तर छोड़ने का मन न होना आपके पूरे दिन की कार्यक्षमता और मूड को प्रभावित कर सकता है। अगर आप भी हर सुबह तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस करना चाहते हैं, तो अपनी दिनचर्या में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके इस समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है। इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

सुबह के आलस को दूर भगाने के 7 आसान तरीके

सुबह की सुस्ती को खत्म करने और दिन की शुरुआत एनर्जेटिक बनाने के लिए यहां दिए गए 7 असरदार टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं- 

1. पानी का एक गिलास पीकर शुरुआत करें

रात भर सोने के बाद हमारा शरीर हल्का डिहाइड्रेटेड हो जाता है, जिससे थकान महसूस होती है। सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास ताजा पानी पिएं। यह आपके मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और शरीर को तुरंत एनर्जी देता है।

! (3)

2. 5 मिनट का हल्का वर्कआउट करें

बिस्तर छोड़ते ही हैवी एक्सरसाइज की जरूरत नहीं है। केवल 5 मिनट का लाइट स्ट्रेचिंग, योग या वाॉक करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे मसल्‍स का स्ट्रेस भी दूर होता है।

3. पोषक तत्वों वाला नाश्ता करें

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना है। अपने नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर आदि को शामिल करें। संतुलित नाश्ता आपके शरीर को पूरे दिन काम करने के लिए एनर्जी देता है।

यह भी पढ़ें- सुबह सबसे पहले पर्दे खोलना क्यों फायदेमंद माना जाता है? दिलचस्प है कारण

4. सोशल मीडिया की 'डूमस्क्रॉलिंग' से बचें

उठते ही फोन उठाकर रील्स या नकारात्मक खबरें देखना आपके दिमाग को थका सकता है। सुबह के शुरुआती आधे घंटे डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं और स्क्रीन से दूर रहें, ताकि मानसिक शांति बनी रहे।

5. गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें

बिस्तर पर बैठे-बैठे ही 2 से 3 मिनट के लिए प्राणायाम या डीप ब्रीदिंग करें। फेफड़ों में ऑक्सीजन की अच्छी मात्रा पहुंचने से दिमाग तुरंत अलर्ट हो जाता है।

6. दिन के लिए गोल तय करें

उठते ही सोचें कि आज आपको सबसे जरूरी काम क्या करना है। दिन का एक गोल तय करने से मन में उत्साह बना रहता है, जिससे आलस दूर भागता है।

2 - 2026-07-23T160611.112

7. कुछ देर धूप और ताजी हवा में निकलें

सुबह की ताजी हवा और हल्की धूप आपके बॉडी क्लॉक को सही करने में मदद करती है। थोड़ी देर बाहर टहलने या बालकनी में खड़े होने से दिमाग पूरी तरह से जग जाता है।

ऐसे मे हम कह सकते हैं कि सुबह के आलस को भगाना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको अपनी सुबह की आदतों में थोड़ा सा सुधार करने की जरूरत है। ऊपर बताए गए 7 आसान ट्रिक्स को अपने रूटीन का हिस्सा बनाकर आप पॉजिटिव भी महसूस करेंगे। 

यह भी पढ़ें- मंडे ब्लूज से चाहिए छुटकारा? वर्किंग वुमन संडे को जरूर करें ये 3 काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

FAQ
सुबह उठते ही सबसे पहले क्या करना चाहिए?
उठते ही सबसे पहले एक गिलास ताज़ा पानी पिएं। यह डिहाइड्रेशन दूर कर तुरंत एनर्जी देता है।
सुबह का आलस भगाने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज करें?
भारी वर्कआउट की जरूरत नहीं है; बस 5 मिनट की हल्की स्ट्रेचिंग, योग या वॉक काफी है।
सुबह उठकर फोन चलाने से सुस्ती क्यों बढ़ती है?
उठते ही रील्स या खबरें देखने (डूमस्क्रॉलिंग) से दिमाग थक जाता है और मानसिक तनाव बढ़ता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।