सुबह सबसे पहले पर्दे खोलना क्यों फायदेमंद माना जाता है? दिलचस्प है कारण

सुबह सोकर उठने के बाद हम सबसे पहले फोन देखना या चाय पीना शुरू करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जागते ही सबसे पहले अपने कमरों के पर्दे खोलना आपकी सेहत को अच्छाबना सकता? जी हां, यह सुनने में आम बात लग सकती है, लेकिन इसके पीछे साइंटिफिक कारण हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है। सुबह की ताजी धूप और नेचुरल लाइट जब हमारे घर और शरीर पर पड़ती है, तो यह हमारे पूरे सिस्टम को रीबूट कर देती है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि सुबह सबसे पहले खिड़की-दरवाजों के पर्दे हटाने कौन-से दिलचस्प कारण हैं, जो आपकी लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में...
क्या कहती है रिसर्च?
NCBI की एक रिसर्च हमे बताती है कि सुबह की धूप कोर्टिसोल के स्तर को तेजी से बढ़ाकर हमारे दिन की एक अच्छी शुरुआत करती है। इसके साथ ही, यह शरीर में मेलाटोनिन (नींद लाने वाले हार्मोन) के प्रोडक्शन को सक्रिय रूप से रोकती है ताकि आप तुरंत नींद और आलस से बाहर आ सकें।

यह धूप सेरोटोनिन के उत्पादन में भी मदद करती है, जो हमारे मूड को खुशनुमा और स्थिर बनाए रखता है।
पर्दे खोलने से शरीर और दिमाग को कैसे मिलता है फायदा?
सुबह की धूप विटामिन-डी का सबसे बेहतरीन नेचुरल सोर्स है, जो हमारी हड्डियों और इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है। घर के अंदर नेचुरल रोशनी आने से रात भर की बंद हवा और उमस दूर होती है, जिससे कमरे का वातावरण फ्रेश होता है और मूड में सुधार आता है।
यह भी पढ़ें- पुरुषों की तुलना में महिलाएं किसी के Facial Expressions को ज्यादा तेजी से कैसे पढ़ लेती हैं?
सुबह कितनी देर तक पर्दों को खुला रखना चाहिए?
सुबह उठने के तुरंत बाद यानि सूर्योदय के बाद 1 से 2 घंटे के अंदर ही पर्दे हटा देना सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है। आपको कम से कम 20 से 30 मिनट तक अपने कमरों में सीधी धूप और नेचुरल रोशनी को आने देना चाहिए।

पर्दों को हटाने के साथ-साथ कुछ देर के लिए खिड़कियों को भी खोल दें ताकि वेंटिलेशन बेहतर हो सके। सुबह की यह गुनगुनी धूप आपकी आंखों और त्वचा के लिए बिल्कुल सुरक्षित होती है।
यह भी पढ़ें- महिलाएं पुरानी तस्वीरें, चिट्ठियां और विंटेज चीजें क्यों संभालकर रखती हैं? इसके पीछे छिपी है दिलचस्प साइकोलॉजी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।