क्या तनाव की वजह से भी हो सकता है कब्ज? समझें आपके गट और इमोशन का कनेक्शन

ज्यादातर लोगों को लगता है कि कब्ज के पीछे सिर्फ गलत खान-पान या अनियमित जीवनशैली होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। तनाव के कारण भी कब्ज हो सकता है। चलिए इमोशंस और डाइजेशन के बीच के रिश्ते के बारे में डाइटिशियन से समझते हैं।
Updated:- 2026-11-10, 18:23 IST
can stress cause constipation gut and emotion connection expert backed answer

क्या आपने कभी महसूस किया है कि जब आप तनाव में होते हैं या किसी बात को लेकर परेशान होते हैं, तो इसका असर सिर्फ आपके मूड पर ही नहीं, बल्कि आपको पेट पर भी होता है। स्ट्रेस में कभी गैस, कभी एसिडिटी तो कभी कब्ज परेशान करने लगती हैं। अगर आपको लगता है कि यह सिर्फ इत्तेफाक है, तो ऐसा नहीं है। असल में हमारे इमोशन और डाइजेशन के बीच गहरा रिश्ता होता है। जह हम तनाव में होते हैं, तो कई बार पेट खुलकर साफ नहीं होता है और खाना पचाने में भी दिक्कत होती है। ऐसा क्यों होता है, हमारे इमोशन और गट का क्या कनेक्शन है और क्या यह नॉर्मल है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

क्या तनाव की वजह से भी हो सकता है कब्ज?

डाइटिशियन मनप्रीत का कहना है कि हम आमतौर पर कब्ज को सिर्फ एक शारीरिक समस्या मानते हैं, जिसे मेडिकल भाषा में 'आंतों की धीमी गति' यानी लो गट मोबिलिटी कहा जाता है, लेकिन इसका हमारे मन और मस्तिष्क से भी गहरा कनेक्शन होता है। कई बार दबी हुई भावनाएं और तनाव भी कब्ज का कारण बन सकता है। कब्ज अक्सर चीजों को 'पकड़ कर रखने' या 'दबाने' से जुड़ा होता है। इसे आप ऐसे समझिए कि जैसे जब भोजन पेट में और आंतों में इकट्ठा होता है, पर पचने के बाद वेस्ट शरीर से बाहर नहीं निकलता है, तो कब्ज होती है, ठीक उसी तरह जब आप भावनाओं को दबाकर रखते हैं, इमोशंस को खुलकर बता नहीं पाते और तनाव में होते हैं, तो भी कब्ज हो जाती है।

stress hormone

गट और इमोशंस का क्या है कनेक्शन?

हमारी आंतें और दिमाग सीधे तौर पर जुड़े होते हैं। इसे 'गट-ब्रेन एक्सिस' कहते हैं। लंबे समय तक रहने वाला तनाव और दबी हुई भावनाएं वास्तव में आंतों की गति को धीमा कर देती हैं, जिससे आपका शरीर 'आराम करने और पचाने' की स्थिति में रहने के बजाय, हमेशा 'लड़ने या भागने' की तनावपूर्ण स्थिति में रहता है और इस वजह से पाचन धीमा हो जाता है व पेट खुलकर साफ नहीं होता है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के शोधकर्ताओं ने भी एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की है।

gut healing drinks by dietitian

यह भी पढ़ें- इन 4 वजहों से आपको दिनभर महसूस हो सकती है ब्लोटिंग, न करें नजरअंदाज

कब्ज दूर करने के लिए क्या करें?

  • कब्ज दूर करने के लिए खूब पानी पिएं। आप छाछ, जूस और नारियल पानी को भी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
  • फाइबर से भरपूर भोजन लें।
  • मेडिटेशन करें ताकि तनाव दूर हो।
  • अपनी भावनाओं को मन में रखने के बजाय उन्हें खुलकर सामने रखें।

 

यह भी पढ़ें- पेट में नहीं बनेगा गैस का गुब्बारा, कुटी हुई अदरक के साथ मिलाकर खाएं यह 1 चीज

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।