क्या तनाव से हो सकते हैं मुंहासे और एक्जिमा, जानें कैसे स्ट्रेस बिगाड़ता है आपकी स्किन की रंगत?

क्या तनाव लेने से चेहरे पर मुंहासे और एक्जिमा की समस्या बढ़ जाती है? जानिए स्ट्रेस का स्किन पर क्या असर पड़ता है और त्वचा को स्वस्थ रखने के आसान उपाय।
Updated:- 2026-10-22, 12:52 IST
image

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस होना एक आम बात हो चुकी है। ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारियां और रिश्तों से जुड़ी परेशानियां अक्सर लोगों को तनाव में डाल देती हैं। क्या आप जानते हैं कि स्ट्रेस का असर सिर्फ आपके दिमाग पर ही नहीं, बल्कि स्किन पर भी सीधा सीधा पड़ता है? कई बार ज्यादा स्ट्रेस लेने से चेहरे पर मुंहासे (Pimples) निकलने लगते हैं, तो कुछ लोगों को चेहरे पर लाल निशान होने लगते हैं।

क्या तनाव से बिगड़ती है चेहरे की स्किन

हमारा दिमाग और स्किन एक-दूसरे से कनेक्टेड होते हैं। जब हम तनाव (stress) में रहते हैं, तो शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इनका असर त्वचा पर भी पड़ सकता है। आइए गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल के सीनियर स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर राजीव जैन से जानते हैं कि तनाव का त्वचा पर क्या असर पड़ता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।

2 (24)

Photo Credit: Magnific

1. तनाव से क्यों निकलते हैं मुंहासे?

आपने कभी ध्यान दिया है कि ज्यादा परेशान होते ही चेहरे पर मोटे मोटे पिंपल्स निकल आते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि स्ट्रेस लेने से शरीर में कोर्टिसोल नाम के हार्मोन का स्तर ज्यादा बढ़ जाता है। धीरे धीरे इसका असर स्किन में तेल बनने की प्रक्रिया पर पड़ता है। जब चेहरे पर ज्यादा ऑयल बनने लगता है, तो पोर्स बंद हो जाते हैं। इससे मुंहासे निकलने की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए, अगर आपके चेहरे पर पहले से पिंपल्स हैं, तो कोशिश करें कि टेंशन कम लें।

2. तनाव से क्यों बढ़ती है एक्जिमा की परेशानी?

एक्जिमा के दौरान स्किन में खुजली, लाल निशान और रूखापन आने लगता है। ऐसे में कुछ लोगों की स्किन इतनी रूखी हो जाती है कि उन्हें बार-बार उसे खुजली करने का मन करता है। बार-बार खुजलाने से स्किन पर जलन और सूजन बढ़ जाती है, इससे परेशानी और बढ़ जाती है। इसलिए, अगर आपको एक्जिमा है, तो त्वचा की देखभाल के साथ तनाव को कम करने की कोशिश भी करनी चाहिए।

1 (27)

Photo Credit: Magnific

3. तनाव से त्वचा क्यों दिखने लगती है बेजान?

जब हम स्ट्रेस में होते हैं, तो इसका असर हमारी नींद और रोजमर्रा की आदतों पर भी पड़ता है। कई लोग तनाव के कारण ठीक से सो नहीं पाते या खाने पीने पर भी ध्यान नहीं देते हैं। इन आदतों का असर त्वचा पर भी दिखाई दे सकता है। इससे त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है।

हालांकि, त्वचा का बेजान दिखना सिर्फ तनाव की वजह से नहीं होता है। पानी की कमी, नींद पूरी न होना और त्वचा की सही देखभाल न करना भी इसके कारण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- चिन और जॉलाइन पर हो रहे हैं Pimples? लगाएं चंदन और शहद का यह फेस पैक

तनाव को कम करने के लिए क्या करें?

तनाव को पूरी तरह खत्म करना आसान नहीं है, लेकिन कुछ आदतों को अपनाकर इसे कम करने की कोशिश की जा सकती है।

  1. पर्याप्त नींद लें: रोजाना समय पर सोने की कोशिश करें। अच्छी नींद से शरीर को आराम मिलता है और तनाव को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
  2. योग और ध्यान करें: रोजाना कुछ समय योग या मेडिटेशन के लिए निकालें। इससे मन को शांत रखने में मदद मिलेगी।
  3. त्वचा की देखभाल करें: चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से क्लिन करें और त्वचा के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाएं। दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी करें।
  4. मुंहासों को न फोड़ें: बार-बार पिंपल्स को छूने या फोड़ने से सूजन और दाग बढ़ जाते हैं। अगर मुंहासे लगातार निकल रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।
  5. खानपान पर ध्यान दें: खाना अच्छा खाएं और पर्याप्त पानी पिएं। इससे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
  6. अपनी पसंद के काम करें: खाली समय में टहलें, संगीत सुनें या दोस्तों से बात करें। अपनी पसंद के कामों के लिए समय निकालने से तनाव कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- प‍िंपल्‍स ने कर द‍िया है परेशान? लौंग और नीम से बना पैक द‍िला सकता है राहत

तनाव सिर्फ दिमाग पर ही नहीं, बल्कि हमारी त्वचा पर भी बुरा असर डालता है। इससे चेहरे पर पिंपल्स और रूखापन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए, स्किन को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ क्रीम या लोशन लगाने से काम नहीं चलता, बल्कि तनाव को कम करना भी जरूरी है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
तनाव और त्वचा के स्वास्थ्य के बीच मुख्य रूप से कौन सा हार्मोन सबसे ज्यादा जिम्मेदार होता है?
तनाव के दौरान शरीर में 'कोर्टिसोल' (Cortisol) हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो त्वचा में तेल के उत्पादन को बढ़ाकर मुंहासों का कारण बनता है।
क्या एक्जिमा जैसी त्वचा की समस्या वाले लोगों को तनाव से बचने की विशेष सलाह क्यों दी जाती है?
तनाव बढ़ने से एक्जिमा के लक्षण जैसे खुजली, रूखापन और लाल निशान और अधिक गंभीर हो सकते हैं, जिससे त्वचा पर सूजन व जलन बढ़ जाती है।
तनाव के कारण बेजान हुई त्वचा को दोबारा स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए क्या करना चाहिए?
इसके लिए पर्याप्त पानी पीने, हेल्दी खानपान अपनाने, माइल्ड फेसवॉश और मॉइश्चराइजर का उपयोग करने के साथ-साथ पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।