टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज और ओपनर स्मृति मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले 2nd ODI मैच में शतकीय पारी खेली है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मंधाना ने 103 गेंदों पर शतक जड़ा है। यह मंधाना के करियर का सातवां शतक है। इन्होंने पिछले मैच में शानदार सेंचुरी लगाई थी। 127 गेंदों पर 117 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस मैच को 143 रनों से जीत हासिल की थ। वहीं अब एक फिर से मंधाना ने सेंचुरी जड़ मिताली राज की बराबरी की है। बता दें कि मंधाना पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने लगातार दो वनडे शतक बनाया है।
स्मृति मंधाना के नाम ये बड़ा रिकॉर्ड
वनडे में 7 शतक लगाने वाली मंधाना पहली भारतीय ओपनर क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने सात वनडे शतक में केवल 84 पारियां खेली है। मिताली राज को 7 शतक जड़ने में 211 पारियां खेली थी। वहीं महिला क्रिकेटर में तीसरे नंबर पर 5 शतक पूरा करने वाली हरमनप्रीत कौर हैं।
इसे भी पढ़ें- यूपी की बेटी ने अमेरिका में रच दिया इतिहास, UFC में जीत दर्ज करने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मंधाना बेहतरीन प्रदर्शन
बेंगलुरु की धीमी पिच पर टीम इंडिया की शुरुआत भले ही धीमी थी। पहले 10 ओवर में टीम इंडिया ने केवल 28 रन बनाए थे। वहीं 17 ओवर पर 50 रन की पारी खेली। मंधाना ने 67 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। इसके बाद मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत के साथ 90 गेंदों में शतकीय साझेदारी कर साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर किया।
इस अवॉर्ड से स्मृति मंधाना को किया गया सम्मानित
ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एलिसे पेरी के अलावा भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना एकमात्र ऐसी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्हें दो बार ICC वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है।
कौन हैं स्मृति मंधाना
महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई, 1996 को मुंबई में हुआ था। दो साल की उम्र में स्मृति का परिवार महाराष्ट्र के सांगली के माधव नगर में शिफ्ट हो गए थे। उनके पिता श्रीनिवास पेशे से केमिकल डिस्ट्रीब्यूटर थे जबकि मां स्मिता हाउस वाइफ थी।
इसे भी पढ़ें- न्यायाधीश बन महिलाओं के लिए कानून के क्षेत्र में बनाया नया रास्ता,कुछ ऐसी है जस्टिस लीला सेठ की कहानी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Twitter
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों