विज़डन: मिताली राज वुमन क्रिकेटर ऑफ द इयर बनने वाली पहली भारतीय महिला

क्रिकेट की बाइबल कही जाने वाली पत्रिका ने अपने वेल्युबल पन्नों में इस बार महिलाओं को भी जगह दी है और मिताली राज को 2017 का क्रिकेटर ऑफ द इयर घोषित किया।
Updated:- 2018-04-12, 12:42 IST
wizdon mithali raj main

महिला क्रिकेटर्स को विज़डन पत्रिका भी अपने पन्नों पर जगह देने लगी है। क्रिकेट की 'बाइबल' कही जाने वाली पत्रिका विज़डन ने देश की महिला क्रिकेट की कप्तान मिताली राज को क्रिकेटर ऑफ द इयर चुना है। यह देश के लिए सबसे प्राउड मूमेंट है कि देश के दोनों तरह के क्रिकेट, महिला और पुरुष फॉर्मेट,  के कप्तान मिताली राज और विराट कोहली को साल का क्रिकेटर ऑफ द इयर चुना है।

विराट कोहली बने दूसरी बार क्रिकेटर ऑफ इयर

विज़डन ने विराट कोहली को दूसरी बार क्रिकेटर ऑफ इयर द चुना है। इससे पहले विज़डन ने कोहली को 2016 का क्रिकेटर ऑफ इयर द चुना था। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज वुमन क्रिकेटर ऑफ द इयर 2017 चुनी गई हैं।

सबसे ज्यादा वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने वाली महिला 

पिछले साल से मिताली राज कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर रही हैं और वह अब तक बतौर देश की महिला कप्तान और क्रिकटर कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। बीते शुक्रवार को मिताली राज महिला वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली क्रिकेटर बन गईं थीं। उन्होंने यह मुकाम नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए आईसीसी महिला चैंपियनशिप वनडे सीरीज के पहले मैच में उतरने के साथ ही हासिल कर लिया था। 

Read More: पहली बार भारत की ओर से होने वाले वॉर एक्सरसाइज में शामिल हुईं महिला फाइटर पायलट

इससे पहले सबसे ज्यादा वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने वाली महिला का रिकॉर्ड मिताली राज के साथ इंग्लैंड की पूर्व कैप्टन चार्लोट एडवर्ड्स के नाम भी था। दोनों संयुक्त रुप से इस लिस्ट में टॉप पर थीं। दोनों ने 191 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं। लेकिन बीते शुक्रवार को नागपुर में आईसीसी महिला चैंपियनशिप वनडे सीरीज खेलकर मिताली ने इंग्लैंड की पूर्व कैप्टन चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ दिया। 

1999 में शुरू किया था वनडे खेलना

मिताली ने वनडे खेलना 1999 में शुरू किया था। इन्होंने अपना पहला वनडे आयरलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने इस मैच में नाबाद 114 रन की दमदार पारी खेली और भारतीय महिला टीम ने 161 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। 

अन्या श्राब्सोल : विज़डन के कवर पेज पर नजर आने वाली पहली महिला क्रिकेटर

wizden cricketer of the year mithali raj in

2017 के महिला विश्व क्रिकेट कप में इंग्लैंड को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली तेज गेंदबाज अन्या श्राब्सोल को विजडन ने अपने कवर पेज पर जगह दी है। आन्या विज़डन के कवर पेज़ पर नजर आने वाली पहली महिला है। इससे पहले कवर पेज पर केवल पुरुष क्रिकेटर ही नजर आए हैं। 

1864 से निकल रही है यह पत्रिका

विज़डन को क्रिकेट का बाइबल भी कहा जाता है। यह पत्रिका 1864 से हर साल अपना विशेषांक निकालता है जिसमें साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को जगह मिलती है। इस बार 26 साल की अन्या को जगह मिली है। अन्ना ने भारत के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में 46 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। इसमें आखिर 5 विकेट तो महज 19 गेंद में आए थे। अपने इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच बनाया गया था। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।