Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

झारखंड की जीतन देवी बांस से बना रही है ईको-फ्रेंडली प्रॉडक्ट्स, आप भी देखें तस्वीरें

झारखंड की जीतन देवी द्वारा बनाई गई बांस से ईको-फ्रेंडली प्रॉडक्ट्स को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Updated:- 2021-01-16, 14:45 IST
jitan devi jharkhand women hand crafted bamboo products

आज के समय में महिलाएं किसी भी रूप से किसी से कम नहीं है। कुछ दिन पहले ही एयर इंडिया की फ्लाइट जिसमें सभी क्रू मेंबर्स महिलाएं थी, जिन्होंने सबसे लंबे रूट की दूरी तय करके इतिहास रचा, तो वहीं दूसरी तरफ देश में पहली बार मालगाड़ी ट्रेन चलाने वाली पायलट से लेकर गार्ड तक सभी महिलाएं थी। ये दोनों पैमाने दिखाते हैं कि आज महिलाएं किसी से कम नहीं है।

मुख्य रूप से झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली जीतन देवी देश के लिए तो नहीं, बल्कि देश की पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बांस से ईको-फ्रेंडली प्रॉडक्ट्स बना रही है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बांस के ईको-फ्रेंडली प्रॉडक्ट्स बनाने की इस कदम से आज वो अपने गांव के साथ-साथ प्रदेश के लगभग हर महिला को प्रेरित कर रही है कि वो भी बांस से ईको-फ्रेंडली प्रॉडक्ट्स बनाएं।

jitan devi jharkhand women hand crafted eco friendly bamboo products inside

इसे भी पढ़ें: भारत में पहली बार मालगाड़ी ट्रेन चलाने वाली पायलट से लेकर गार्ड तक सभी महिलाएं

 


जीनत देवी ने ANI से बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा कि 'इस काम में लगभग तीस से अधिक महिलाएं काम कर रही है, और बहुत से अन्य महिलाओं को इसके लिए प्रशिक्षित भी कर रही हूं'। उनका आगे कहना था कि 'इस काम को और भी आसान बनाने के लिए झारखंड सरकार से भी मदद मांगी है, ताकि और लोगों को प्रशिक्षित किया जा सके और अधिक प्रॉडक्ट्स भी बनाएं जा सके। (पुणे की ये महिला लाखों महिलाओं के लिए हैं प्रेरणास्रोत)

jitan devi jharkhand women hand crafted eco friendly bamboo products inside

कहा जा रहा की कोरोना के चलते कई दिनों तक काम बंद रहने के बाद फिर से प्रॉडक्ट्स की मांग बढ़ने लगी है, जिसके लिए कुछ मशीनों की ज़रूरत है, और इसके लिए सरकार से मांग की है कि हमारी मदद करें। जीतन देवी के बारे में कहा जा रही कि इस काम के लिए उन्होंने कई साल तक ट्रेनिंग भी ली है। जीतना देवी चाहती है कि झारखंड के बहार भी इन प्रॉडक्ट्स को बेचने के लिए सरकार मदद करें। 

 

इसे भी पढ़ें: 21 साल की आयु में आर्या राजेंद्रन बनीं भारत की सबसे कम उम्र की मेयर

सोशल मीडिया पर तारीफ 

 

जैसे ही ANI ने इस खबर को ट्विट किया उसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इस काम को लेकर खूब तरीके की। किसी ने सरकारा से आग्रह किया की 'कृपा इन महिलाओं को श्रण देने की कृपा करें, तो किसी ने कमेंट में लिखा की इन महिलाओं की काम काबिले तारीफ है'।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@twitter) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।