herzindagi

भारत की 9 सबसे ताकतवर महिलाएं जिन्होंने पुरुषों के बराबर मेहनत की और सफलता पाई

इंडिया...साल दर साल तरक्की कर रहा है। सफलताओं की नई मिसालें कायम कर रहा है। शायद इसलिए विश्व में इसकी अहमियत भी बढ़ रही है। और ये अहमियत इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि देश को इस कामयाबी के शिखर तक पहुंचाने में जितनी मेहनत पुरुषों ने की है उतनी ही मेहनत देश की महिलाओं ने भी की है। इसलिए आज हम कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बात करने वाले हैं जो देश की सबसे ताकतवार शख्सियत में शुमार होती हैं। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 13 Oct 2017, 12:10 IST

अरुंधति भट्टाचार्य

Create Image :

अरुंधति भट्टाचार्य भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन हैं। वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। इस पद पर पहुंचने से पहले वे एसबीआई की प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी थीं। अरुंधति फोर्ब्स (Forbes) की ओर से जारी हुई दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में भी सामिल हो चुकी हैं। पिछले साल फॉर्च्यून ने भी इंटरनेशनल लेवल पर 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी की थी जिसमें 60 वर्षीय अरुंधति भट्टाचार्य दूसरे स्थान पर रहीं थीं। 

चंदा कोचर

Create Image :

चंदा कोचर इस समय देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक, ICICI बैंक की मुख्य कार्यकारी ऑफिसर (सीईओ) और प्रबंध निर्देशक (एम.डी) हैं। ये ICICI बैंक के कॉर्पोरेट सेंटर की भी हेड हैं। पिछले साल फॉर्च्यून द्वारा जारी की गई 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में चंदा कोचर 5th position में रहीं हैं।

किरण मजूमदार शॉ

Create Image :

मशहूर दवा कंपनी बायोकॉन की मालकिन किरण मजूमदार शॉ ने 10 हजार रुपये से अपनी कंपनी शुरु की थी जो आज अरबों रुपये का कारोबार कर रही है। 2015 में कंपनी ने 400 बिलियन डॉलर यानि 264 खरब रुपये का कारोबार किया था। उसी साल इनका नाम फोर्ब्स की ओर से जारी किए गए दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में भी शामिल किया गया था। इनकी कुल संपत्ति 660 करोड़ रुपये है।

मैरी कॉम

Create Image :

बॉक्सिंग में भारत को पहचान दिलाने वाली मैरीकॉम ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। इनके पिता एक गरीब किसान थे। इनकी प्राइमरी एजुकेशन लोकटक क्रिश्चियन मॉडल स्कूल (कक्षा 6 तक) और सेंट जेविएर स्कूल (कक्षा 8 तक) से हुई है। शुरुआत में इनके पिता इनके बॉक्सिंग के खिलाफ थे। इसलिए इन्होंने अपने पिताजी को बिना बताए बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली थी। लेकिन आज इन पर और इनकी बॉक्सिंग पर इनके पिताजी के साथ पूरे देश को गर्व है। 

सुषमा स्वराज

Create Image :

बीजेपी के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार सुषमा स्वराज आज देश की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक हैं। ये जितनी कामयाब शख्सियत हैं, स्वभाव से उतनी ही ज्यादा विनम्र हैं। इन्होंने एस॰डी॰ कालेज अम्बाला छावनी से बी॰ए॰ औऱ पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। इमरजेंसी का विरोध करने के बाद सुषमा पूरी तरह से राजनीति से जुड़ गईं।

Read More: 67 फीसदी ग्रामीण महिलाएं चाहती हैं आगे पढ़ना व 56 फीसदी ग्रामीण महिलाएं करना चाहती हैं काम: सर्वे

सानिया मिर्जा

Create Image :

टेनिस में देश का नाम पूरी दुनिया में  रौशन करने वाली सानिया मिर्जा आज लाखों महिलाओं को इंस्पायर कर रही हैं। इन्होंने हैदराबाद के सेंट मैरी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। ये सबसे कम उम्र में पद्मश्री पाने वाली टेनिस प्लेयर हैं। टेनिस के साथ सानिया की नोज़ रिंग भी लोगों को काफी पसंद है। 

गौरी खान

Create Image :

गौरी खान केवल मिसेस खान ही नहीं बल्कि एक सफल इंटीरियर डिजायनर भी हैं। इसके अलावा इन्होंने 2004 में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कंपनी की शुरुआत की थी जिसके बैनर तले 'मैं हूँ ना', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी नई ईयर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनी हैं। 

Read More: भारतीय महिलाओं की ऐसी तस्वीरें जो बताती हैं कि हमारा देश विकास कर रहा है

नीता अंबानी

Create Image :

नीता अंबानी देश के सबसे अमीर शख्‍स मुकेश अंबानी की पत्नी होने के अलावा भी अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। ये मुंबई इंडियन्स की मालकिन हैं और सफल बिज़नेस वुमन भी हैं। इनकी क्रिकेट टीम की सफलताओं के कारण कंपनी का बही-खाता स्ट्रॉन्ग बना जिसके कारण नीता घाटे में चल रही कंपनी को उबारने के साथ 200 करोड़ रुपये की कंपनी की मालकिन भी बन गईं।

साइना नेहवाल

Create Image :

बैडमिंटन में देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन करने वाली साइना नेहवाल के नाम के बिना ये लिस्ट पूरी हो ही नहीं सकती। इन्होंने ही बैडमिंटन में चीन की दीवार में दरार पैदा कर भारत को एक कामयाब जगह दिलाई है। इन्हीं के कारण आज देश में महिलाएं बैडमिंटन में अपना करियर बनाने का सपना देख रही हैं। इनके खेल के लिए इन्हें पद्म भूषण, राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Read More: जॉब से ब्रेक लेने के बाद भी महिलाएं खुद को ऐसे रख सकती हैं अपडेटेड