herzindagi

भारतीय महिलाओं की ऐसी तस्वीरें जो बताती हैं कि हमारा देश विकास कर रहा है

महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की कहानी तो आपने बहुत सुनी होंगी और अपने घर व पड़ोस में live देखा भी होगा। हमारे देश की गिनती उन देशों में होती हैं जहां महिलाओं को ज़रूरी सुविधाएं भी नहीं मिल पाती जो सही भी है। बस में भी महिलाओं की सीट में लड़कियों को बैठने के लिए कई बार पुरुषों से women empowerment की दुहाई सुननी पड़ती है। सुननी भी क्यों ना पड़े... अपना तो देश ऐसा है जहां माना जाता है कि अगर महिलाएं सेनेटरी नैपकिन यूज़ करेंगी तो उनका पति मर जाएगा। यहां महलिाओं को डाहिन समझकर मार दिया जाता है और लड़कियों को पैदा ही नहीं होने दिया जाता। वगैरह... वगैरह। खैर शिकायतों की पोटली काफी लम्बी है तो इन पर किसी और दिन बात करेंगे। आज हम बात करते हैं उन महिलाओं की जिन्हें देख आप समझ जाएंगे कि हमारा देश सच में दुर्गा-काली का देश है। don't worry हम किरन बेदी, कल्पना चावला... इन सबकी बात नहीं करने वाले हैं। इन्हें तो सारी दुनिया जानती हैं। आज हम उन महिलाओं की बात करने वाले हैं... वो भी फोटोज़ में, जिन्हें देखकर हम जान सकते हैं कि हमारा देश बदल रहा है। तरक्की कर रहा है। धीरे-धीरे ही सही... लेकिन अगे बढ़ रहा है।  

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 13 Oct 2017, 12:10 IST

टेक्नोलॉजी सीखती महिला

Create Image : Image Courtesy: google

अब वो दिन गए जब महिलाएं टेक्नोलॉजी से डरती थीं। अब इनके बच्चे इन्हें टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना सीखा रहे हैं औऱ महिलाएं भी सीख रही हैं। 

बाहर का भी काम संभाल रही

Create Image : Image Courtesy: google

पैसे कमाने के लिए घर से निकलने की ज़रूरत नहीं होती। केवल जुनून होना चाहिए। और सिलाई मशीन भी... :) 

Read More: जॉब से ब्रेक लेने के बाद भी महिलाएं खुद को ऐसे रख सकती हैं अपडेटेड

हैलो, कौन बोल रहा है...

Create Image : Image Courtesy: google

मोबाइल को इस्तेमाल करने के लिए पढ़े-लिखे होने की ज़रूरत नहीं... समझदार होने की ज़रूरत होती है। 

ऑटो डिरायवर भी

Create Image : Image Courtesy: google

कहा जाता था कि लड़कियां कुछ भी कर सकती हैं लेकिन ऑटो डिरायवर नहीं बन सकती। क्योंकि दन भर ऑटो चलाना महिलाओं के बस की बात नहीं। क्या सच में? 

बाइक चलाती महिला

Create Image : Image Courtesy: google

Why should boys have all the fun...? 

संभाली हुईं हैं मेट्रो की भी जिम्मेदारी

Create Image : Image Courtesy: google

ऑटो तो बहुत दूर की बात है अब अपनी देश की महिलाएं मेट्रो भी चला रही हैं। 

Read More: 67 फीसदी ग्रामीण महिलाएं चाहती हैं आगे पढ़ना व 56 फीसदी ग्रामीण महिलाएं करना चाहती हैं काम: सर्वे

देश की शिल्ड

Create Image : Image Courtesy: google

देश की रक्षा की कमान भी संभाल रही हैं लड़कियां। 

महिला सरपंच

Create Image : Image Courtesy: google

लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा के बाद गांव में सरपंच भी बन रही हैं महिलाएं।