Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:27 AM IST

पेशाब करने के बाद वजाइना में महसूस होती है जलन और दर्द? जानें कारण

Burning Sensation after Peeing: अगर आपको यूरिन पास करने के दर्द और जलन महसूस हो, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिन पर समय रहते ध्यान देन जरूरी है।
Updated:- 2025-01-28, 18:30 IST
image

पेशाब करने के बाद दर्द और जलन महसूस होना काफी आम है। यह समस्या महिलाओं को अधिक होती है। कई बार यूरिन पास करने के बाद, महिलाओं को पूरे वजाइनल एरिया में दर्द और तेज जलन होती है। कई बार यह जलन इतनी तेज होती है कि इसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, अगर आप लोगों के बीच हैं, तो इसकी वजह से काफी डिस्कम्फर्ट भी महसूस हो सकता है। यूरिन पास करने के दौरान या इसके बाद होने वाला दर्द, आमतौर पर यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के कारण होता है। महिलाओं में यूटीआई काफी आम है। लेकिन, इसके और भी कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको भी पेशाब करने के बाद, वजाइना में दर्द और जलन महसूस होती है, तो इसके कारणों के बारे में एक्सपर्ट से जानें। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।

पेशाब करने के बाद वजाइना में जलन और दर्द होने के कारण ( Why does my private part feel uncomfortable after peeing?)

urine pass after intimacy

  • कई महिलाओं को पेशाब करने के बाद, वजाइना में तेज दर्द और जलन महसूस होती है। महिलाएं अक्सर इस बारे में बात करने से झिझकती हैं लेकिन इसके कारणों को समझना जरूरी है।
  • सबसे पहला और आम कारण तो यूटीआई है, जिसकी वजह से ऐसा होता है। इस इंफेक्शन के अलावा भी कई कारणों से ऐसा हो सकता है।
  • कई बार महिलाओं को एसटीआई यानी सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज के कारण भी ऐसा महसूस होता है। अगर सेक्शुअल रिलेशन के बाद, आपने हाइजीन का ध्यान नहीं रखा है, प्राइवेट पार्ट को सही तरह से साफ नहीं किया है, तो यह दिक्कत हो सकती है।
  • इसके अलावा, ओवरी में सिस्ट या वजाइना में किसी और इंफेक्शन के कारण भी यह दिक्कत हो सकती है। कई बार महिलाओं को पीरियड्स के आस-पास भी ऐसा महसूस होता है।

यह भी पढ़ें- वजाइना में अक्सर होती है खुजली, जानें कारण और दूर करने के नुस्खे

vaginal pain after  urine pass

  • कुछ दवाइयों के साइड-इफेक्ट के कारण भी पेशाब करने के बाद वजाइना में जलन होती है। अगर आप पानी बहुत कम पीती हैं, तो भी वजाइना में दर्द और जलन महसूस हो सकती है।
  • ऐसा कई बार वजाइना में सूजन के कारण भी होता है। बहुत अधिक खट्टा या मसालेदार खाना खाने की वजह से भी ऐसा हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- वजाइना में गीलापन महसूस क्यों होता है?

 

पेशाब करने के बाद, वजाइना में अगर आपको दर्द, खुजली और जलन महसूस हो, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इससे जुड़े किसी भी संकेत को नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।