herzindagi
image

क्या सिर्फ आलस की वजह से रोज पैंटी नहीं बदलती हैं आप? यह एक आदत खतरे में डाल सकती है आपकी वजाइनल हेल्थ

क्या आप रोजाना पैंटी बदलने में आलस करती हैं? नहाने के बाद भी वहीं पैंटी दोबारा पहन लेती हैं? अगर आप ऐसा कर रही हैं, तो रूक जाइए क्योंकि ऐसा करके आप अपनी वजाइनल हेल्थ को खतरे में डाल रही हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-10-03, 20:26 IST

क्या आप जानती हैं कि आपकी वजाइनल हेल्थ का सीधा संबंध आपके अंडरवियर और डेली हाइजीन से है? अगर आप वजाइना को सही तरह से साफ नहीं कर रही हैं, रोजाना पैंटी नहीं बदल रही हैं या गंदी पैंटी पहन रही हैं, तो आपकी वजाइनल हेल्थ खतरे में आ सकती है। कई बार महिलाएं सुबह नहाने के बाद उसी पैंटी को दोबारा पहन लेती हैं। कभी आलस की वजह से वे ऐसा करती हैं, तो कभी उन्हें लगता है कि अभी यह पैंटी साफ है और इसे बदलने की जरूरत नहीं है। अगर आर भी ऐसा कर रही हैं, तो आपकी यह आदत गंभीर वजाइनल इंफेक्शन और कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकती है। अगर आप भी सोचती हैं कि एक ही पैंटी दो-दो दिन पहन लेने से कोई फर्क नहीं पड़ता है, तो चलिए महिला डॉक्टर से जान लीजिए कि रोजाना पैंटी न बदलने से आपकी वजाइना के साथ क्या होता है। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।

रोजाना पैंटी न बदलने पर वजाइना के साथ क्या होता है? (What happens to your vagina when you dont change panty daily?)

  • वजाइना और इसके आस-पास का हिस्सा काफी संवेदनशील होता है। यह नमी भी अधिक होती है और इसका तापमान भी बाकी अंगों की तुलना में ज्यादा रह सकता है। 
  • ऐसे में अगर आप एक ही पैंटी दोबारा पहन रही हैं या पैंटी रोज नहीं बदल रही हैं, तो इसकी वजह से वजाइना में तेजी से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।

vaginal health and panty

  • अगर पैंटी समय पर न बदली जाए, तो इसमें बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं और क्योंकि यह वजाइना के संपर्क में रहती है, ऐसे में खुजली, जलन, बदबू और वजाइनल इंफेक्शन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
  • गंदगी और नमी से भरी पैंटी की वजह से योनि में यीस्ट इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
  • अगर आप लंबे समय तक एक ही पैंटी पहनती हैं, तो इसका असर वजाइन के पीएच बैलेंस पर भी हो सकता है।
  • पैंटी न बदलने की वजह से आपको वजाइनल एरिया में रैशेज और खुजली हो सकती है।

यह भी पढ़ें- वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए

vaginal health tips by expert

  • कई बार आपको ऐसा लग रहा है कि पैंटी साफ है लेकिन इसके अंदर मौजूद बैक्टीरिया आपको नजर नहीं आते हैं। दिनभर पसीने के कारण इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि पैंटी को रोजाना बदलना, गंदी पैंटी को धोना और धोकर धूप में सुखाना जरूरी है। अगर आप दिनभर बाहर रहती हैं या पैंटी में अधिक पसीना या डिस्चार्ज महसूस हो, तो इसे दिन में दो बार भी बदला जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें- कैसे पता करें कि वजाइना हेल्दी है या किसी गंभीर बीमारी की हो चुकी है शुरुआत? डॉक्टर से समझें

 

वजाइल हेल्थ के लिए पैंटी को रोजाना बदलना बहुत जरूरी है।अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।