Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:46 PM IST

क्या आपको पता है कि महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ने पर क्या बदलाव होते हैं?

क्या आप जानती हैं कि महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ने पर क्या होता है? हार्मोनल इंबैलेंस से जुड़ी हेल्थ कंडीशन्स जैसे पीसीओएस समेत कई अन्य दिक्कतों में ऐसा हो सकता है। इसकी वजह से महिलाओं के शरीर में कई बदलाव नजर आते हैं।  
Updated:- 2025-07-07, 20:20 IST
image

क्या होता है जब महिला में पुरुष हार्मोन बढ़ता है?
अगर महिलाओं में मेल हार्मोन ज्यादा हो तो क्या करें?
अगर किसी लड़की में मेल हार्मोन ज्यादा होते हैं तो क्या होता है?
महिलाओं में पुरुष हार्मोन बढ़ने के पीछे क्या कारण है?

क्या आपके मन में भी ये सवाल हैं, तो इनका जवाब आपको यहां मिल जाएगा। सबसे पहले तो यह समझ लीजिए कि हमारे शरीर को सही तरह से फंक्शन करने में मदद करने के लिए कई हार्मोन्स काम करते हैं। किसी भी महिला के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन होता है। इन दोनों ही हार्मोन्स का संबंध महिलाओं के पीरियड्स, फर्टलिटी और सेक्शुअल हेल्थ समेत कई चीजों पर होता है। क्या आपको पता है कि किसी भी महिला के शरीर में थोड़ी मात्रा में मेल हार्मोन यानी टेस्टोस्टेरोन भी होता है। इस हार्मोन का कम मात्रा में होना जहां बॉडी के कई फंक्शन्स के लिए जरूरी है। वहीं, जब महिलाओं के शरीर में यह मेल हार्मोन बढ़ता है, तो शरीर में कई ऐसे बदलाव होते हैं, जो सही नहीं हैं। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ने पर क्या होता है?

  • महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ने पर चेहरे, छाती और ठोड़ी पर अनचाहे बाल निकलने लगते हैं। जब महिलाओें के शरीर में टेस्टेस्टेरोन बढ़ता है, तो इसकी वजह से सीबम अधिक निकलता है और चेहरे पर एक्ने होने लगते हैं।
  • जब किसी महिला के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ता है, तो उनकी पीरियड साइकिल अनियमित हो सकती है। अगर अचानक से पीरियड साइकिल में बदलाव हो तो यह शरीर में मेल हार्मोन बढ़ने का संकेत हो सकता है। कई बार कुछ महीनों तक महिलाओं को पीरियड्स नहीं आते हैं।

sex life and male hormone

  • जब शरीर में मेल हार्मोन टेस्टेस्टेरोन बढ़ता है, तो इसकी वजह से महिलाओं की फर्टिलिटी और सेक्शुअल लाइफ पर भी असर होता है।
  • जब महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ जाता है, तो इसकी वजह से ओव्युलेशन पर असर होता है और कंसीव करने के चांसेज कम हो सकते हैं।
  • महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन के अधिक होने पर गर्दन के आस-पास की स्किन का रंग डार्क होने लगता है। इसकी वजह से हेयरफॉल भी बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं की सेक्शुअल लाइफ पर असर डाल सकता है इस हार्मोन में उतार-चढ़ाव, जानें लक्षण और मैनेज करने के तरीके

pcos different types symptoms and diet changes

  • महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन का लेवल बढ़ने का सबसे आम कारण पीसीओएस हो सकता है। इससे ओवरीज में सिस्ट बन जाते हैं। इस हेल्थ कंडीशन में भी शरीर में टेस्टेस्टेरोन का लेवल बढ़ जाता है। 
  • बहुत अधिक स्ट्रेस, नींद की कमी और फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी हार्मोन असंतुलन की वजह बन सकती है।

 

 यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं कर रही हैं ये गलतियां! हार्मोनल इंबैलेंस के कारण गड़बड़ा सकता है शरीर का पूरा सिस्टम

 

महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ने पर ये बदलाव नजर आ सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।