Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:01 AM IST

Health Tips: सफेद दाग से जुड़ी ये बातें आपके लिए जानना है बेहद जरूरी

क्या आपको मालूम है कि विटिलिगो यानि सफेद दाग शरीर में किन कारणों के वजह से होते हैं और इसके लक्षण क्या है? 
Updated:- 2019-08-12, 18:44 IST
vitiligo facts  causes main

अपने शरीर से हर किसी को प्यार होता है, और होना भी चाहिए। लेकिन कभी-कभी शरीर में कुछ ऐसे निशान या दाग हो जाते हैं जिसे लाख उपचार के बाद भी हम शरीर से मिटा नहीं पाते हैं। विटिलिगो (सफेद दाग) भी एक ऐसा रोग है जो शरीर से जा भी सकता है और नहीं भी जा सकता है। विटिलिगो शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है। इसलिए इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चमत्कारी जड़ी-बूटी का अपने भाषण में किया जिक्र, जानिए क्यों है ये खास

क्या होता है विटिलिगो?

vitiligo facts  causes inside

 

विटिलिगो एक प्रकार का त्वचा रोग है। जिसमें शरीर के किसी भी भाग में एक छोटा सा सफेद दाग बनता है, और बाद में शरीर के किसी भी भाग में फैलने लगता है। यह इसलिए होता हैं क्योंकि शरीर के त्वचा में रंग बनाने वाली कोशिका मेलेनोसाइट्स धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। यह एक ऑटो इम्यून डिज़ीज़ भी है। जिसमें व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता उसकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने लगती है। अमूमन यह समस्या होंठों और हाथ-पैरों पर दिखाई देती है। इसके अलावा शरीर के कई अलग-अलग हिस्सों पर भी ऐसे दाग नज़र आने लगता है।

कैसे (विटिलिगो) सफेद दाग को पहचानें-

vitiligo facts  causes inside

  • सफेद दाग को पहचानने का सबसे आसान तरीका है। आप के त्वचा के रंग में किसी जगह फीका नजर दिखाई देना। 
  • समय मे पहले माथे के बाल, दाढ़ी, पलकें आदि के रंग उड़ना और सफेद होना।  
  • थायरॉयड औऱ टाइप1 डायबिटीड के प्रभाव के चलते त्वचा में सफेद दाग का होना।
  • आनुवंशिकता से (परिवार में पहले किसी को ये बीमारी हो)। 
  • अगर संवेदनशील शरीर हो तो तेज़ गंध वाले साबुन, परफ्यूम, डियो हेयर कलर और किसी अन्य केमिकल्स का इस्तेमाल करने से।
  • शरीर पर किसी भी प्रकार का टैटू बनवाना भी इसके होने के कारण हो सकते हैं। 
  • अपने शरीर को (यूवी लाइट) अल्ट्रावायोलेट रे से बचाएं। 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: बेहतर नींद चाहिए तो सोने से पहले जरूर करें ये 1 काम

सफेद दाग (विटिलिगो) के प्रकार

vitiligo facts  causes inside

  • समान्य रुप से शरीर में मेलेनोसाइट्स (रंग बदलने की सेल्‍स) कम पाया जाना। 
  • विटिलिगो रोग से लड़ने की प्रणाली में मेलेनोसाइट्स सेल्‍स का कमजोर पड़ना। 
  • शरीर के किसी एक हिस्से में या शरीर के कई हिस्से में होना।
  • शुरुआती दौर में त्वचा पर छोटे-छोटे दागों का दिखना। 
  • बच्चों में अधिकतर होने के संकेत मिलना।

स्‍वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के अवसर पर HerZindagi महिलाओं के लिए एक exclusive वर्कशॉप प्रस्‍तुत कर रहा है। हमारे #BandhanNahiAzaadi अभियान का हिस्सा बनने के लिए आज ही फ्री रजिस्ट्रेशन करें सभी प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक इनाम। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।