लंबे समय तक young रहना चाहती हैं तो age के अनुसार लें नींद

हर उम्र में नींद की जरूरत अलग-अलग होती है। चलिए जानते हैं कि बदलती उम्र के साथ हमें कितने घंटे की नींद की जरूरत होती है।

Pooja Sinha

हेल्‍दी रहने के लिए जैसे हमें एक्‍सरसाइज और सही डाइट की जरूरत होती है। वैसे ही हेल्‍थ को तंदुरुस्‍त रखने के लिए नींद भी बहुत जरूरी है। लेकिन हर उम्र में नींद की जरूरत अलग-अलग होती है। चलिए जानते हैं कि बदलती उम्र के साथ हमें कितने घंटे की नींद की जरूरत होती है। कम नींद से आपमें गुस्‍से, तनाव और चिड़चिड़ापन आदि बढ़ने लगता है।

वैसे तो माना जाता है कि हमें कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार अगर आप अपनी उम्र के अनुसार नींद लेगी तो लंबा जीवन जीने में मदद मिलती है। जी हां आप किसी की उम्र के क्यों ना हो हर किसी को अपनी उम्र के हिसाब से उतने ही घंटों की नींद लेना बहुत जरूरी होता है। इससे एक तो आप जल्‍दी बूढ़ी नहीं होगी दूसरा आपको लंबा और हेल्‍दी जीवन जीने में हेल्‍प मिलेगी। आइए जानें कि किस उम्र की महिला को कितने घंटों की नींद लेना बेहद जरूरी  होता है।

उम्र: 0 से 3 महीने

14-17 घंटे
नवजातों को हर दिन 14 से 17 घंटे की नींद लेनी चाहिए। हालांकि 11 से 13 घंटे की नींद भी उनके पर्याप्त है लेकिन 19 घंटे से ज्यादा नहीं सोने की सलाह दी जाती है।

sleeping age health inside

Image Courtesy: Pxhere.com

उम्र: 4 से 11 महीने

12-15 घंटे
शिशुओं के लिए 12 से 15 घंटे की नींद लेने की सलाह दी गई है। कम से कम 10 घंटे तो जरूरी है लेकिन इनकी नींद कभी भी 18 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उम्र: 1 से 2 साल

11-14 घंटे
छोटे बच्‍चों के लिए 11 से 14 घंटों की नींद की सलाह दी गई है लेकिन 9 से 16 घंटे तक की नींद इनके लिए चल सकती है।

Read more: उड़ी हुई हैं रातों की नींद? तो इस juice में छिपा है अच्‍छी नींद का secret

उम्र: 3 से 5 साल

10-13 घंटे
स्कूल जाने से पहले की उम्र के बच्चे यानी 3-5 साल में 10 से 13 घंटों की नींद की सलाह दी जाती हैं। 8 घंटे से कम और 14 घंटे से ज़्यादा की नींद इन बच्चों के लिए सही नहीं मानी जाती है।

उम्र: 6 से 13 साल

9-11 घंटे
स्कूल जाने की उम्र के बच्चे (6-13 साल) - इन बच्चों के लिए नेशनल स्लीप फाउंडेशन (एनएसएफ) 9 से 11 घंटे नींद की सलाह देता है. इनके लिए 7 से कम और 11 से ज़्यादा घंटे की नींद सही नहीं मानी जाती है।

Read more: 6 घंटे से कम की नींद लेती हैं तो संभल जाए, हो सकता है ये सिंड्रोम

उम्र: 14 से 17 साल

8-10 घंटे
किशोरावस्था में 8 से 10 घंटे की नींद की सलाह दी गई है लेकिन 7 से कम और 11 से ज्यादा घंटों की नींद को सही नहीं माना जाता है।

उम्र: 18 से 25 साल

7-9 घंटे
यंग लड़कियों के लिए 7-9 घंटों की सलाह दी गई है लेकिन ये 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।

sleeping age health indide

उम्र: 26 से 64 साल

7-9 घंटे
अधेड़ उम्र में भी यंग लड़कियों की तरह नींद लेने की सलाह दी जाती है।

उम्र: 65 से अधिक

7-8 घंटे
बुजुर्ग- इस उम्र की महिलाओं के लिए 7-8 घंटे की नींद की सलाह दी गई है। इन्हें 5 घंटे से कम और 9 घंटे से ज़्यादा नहीं सोना चाहिए।

सही सेहत के लिए सही नींद का होना बेहद जरूरी है।

Credits

Producer: Prabhjot Kaur   
Editor: Anand Sarpate
   
  


Disclaimer