Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:03 AM IST

नीता अंबानी को शादी के 7 साल बाद आईवीएफ से मिले थे ईशा और आकाश

 ईशा ने बताया कि उनका और उनके जुड़वा भाई आकाश अंबानी का जन्म आईवीएफ तकनीक से हुआ है, आइए जानें क्‍या है ये।
Updated:- 2019-02-01, 19:52 IST
Isha Ambani Piramal ivf card ()

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सुर्खियों में रही। कारोबारी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ उनकी शादी हुई। ईशा और आनंद की शादी को देश की सबसे महंगी शादी बताया गया। हाल ही में ईशा वोग फैशन मैगजीन के कवर पेज पर नजर आईं। ईशा ने एक इंटरव्यू में अपने जन्म, परिवार और परवरिश को लेकर कई बातें शेयर कीं। ईशा ने बताया कि उनका और उनके जुड़वा भाई आकाश अंबानी का जन्म इन विटरो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक से हुआ है।

इसे भी पढ़ें: ईशा अंबानी की शादी के संगीत में मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी के साथ किया रोमांटिक डांस

जी हां शादी के बाद पहली बार ईशा ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया। फोटोशूट के अलावा ईशा ने शादी के बाद वोग फैशन मैगजीन को अपना पहला इंटरव्यू भी दिया। इस इंटरव्यू में ईशा ने अपने काम और शादी के बाद जिंदगी में आए बदलाव के बारे में बताया। साथ ही कुछ ऐसे राज खोले जिनके बारे में शायद कोई नहीं जानता है।

Isha Ambani Piramal ivf card ()

ईशा अंबानी पीरामल ने इंटरव्‍यू में बताया, मेरा और मेरे जुड़वा भाई आकाश का जन्‍म मम्‍मी-पापा की शादी के 7 साल बाद आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलिटी) के जरिए हुआ था।'' उन्‍होंने बताया, ''हमारे जन्‍म के बाद 5 साल तक मां (नीता अंबानी) फुल टाइम मॉम रहीं, लेकिन फिर उन्‍होंने काम पर जाना शुरू कर दिया, हालांकि पापा के मुकाबले वह बहुत कड़क स्वभाव की रही हैं। मेरे फैमिली के सभी सदस्यों ने मेरी और मेरे भाइयों की बहुत प्यार और देखभाल से परवरिश की है।''

Isha Ambani Piramal ivf card ()

ईशा अंबानी पीरामल ने अपने पिता मुकेश अंबानी के बारे में कहा, ''मैंने अपने पापा को अपने सपनों को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करते देखा है। आज रिलायंस कंपनी इसी का नतीजा है। वह कई-कई घंटों तक काम करते थे, लेकिन जब भी हमें उनकी जरूरत होती थी तो वह हमारे साथ खड़े होते थे। घर पर हम उन्हीं संस्कारों के बीच बड़े हुए जिन संस्कारों के साथ हमारे पेरेंट्स आज इस मुकाम पर हैं। उन्होंने हमें पैसे की अहमियत, कठिम परिश्रम और विनम्रता सिखाई है।'' ईशा अंबानी के इस इंटरव्यू में उनके आईवीएफ तकनीक की मदद से जन्म लेने के खुलासे वाली बात को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।

Isha Ambani Piramal ivf card ()

'हमारी परवरिश में मेरे दादा- दादी, नाना-नानी और मेरी मौसी का सबसे बड़ा हाथ है।' ईशा ने इसी इंटरव्यू में ये भी बताया कि अपनी शादी में विदाई के समय वो खूब रोई थीं। इसकी वजह ये थी कि उनके आस-पास खड़े लोग रोए जा रहे थे । इस वजह से ईशा पर भी दूसरे लोगों का प्रेशर आ गया और वो भी रोने लगीं!

इसे भी पढ़ें: मिक्की का मेकअप प्रियंका चोपड़ा से लेकर नीता अंबानी तक हर बड़ी सेलिब्रिटी करवाना चाहती है

 

क्‍या है आईवीएफ

आईवीएस तकनीक यानि फर्टिलिटी तकनीक के तहत सबसे पहले पुरुष के स्पर्म और महिला के एग को बाहर निकाला जाता है और फिर उन्हें फर्टिलाइज किया जाता है। महिला के शरीर के बाहर होने वाली ये प्रक्रिया लैब के अंदर की जाती है। ये फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया लैब के अंदर एक ग्लास पेट्री डिश में की जाती है। इस प्रक्रिया के बाद बने एम्ब्र्यो यानी भ्रूण को माता के गर्भाशय में प्रत्यारोपित कर दिया जाता है ताकि वह विकसित होकर शिशु का आकार ले सके। या आप कह सकती हैं कि आईवीएफ एक ऐसा प्रोसेस है, जिसमें आपके अंडाशयों में से डिंब निकालकर उन्हें प्रयोगशाला में कल्चर डिश में स्पर्म के साथ मिलाया जाता है। इस डिश यानि विशेष पात्र में ही निषेचन होता है, इन विट्रो का अर्थ है "कांच के पात्र में"। इसके बाद निषेचित डिंब को सीधे आपके यूटरस में डाल दिया जाता है।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।