क्या प्रेग्नेंसी के दौरान वेट लिफ्टिंग सुरक्षित होती है?

गर्भावस्था एक बहुत ही खूबसूरत फेज होता है साथ ही इसमें काफी ज्यादा उतार चढ़ाव से गुजरना पड़ता है। एक गलती के कारण भारी नुकसान हो सकता है, एक एक कदम फूंक-फूंक कर चलना पड़ता है। वहीं अक्सर लोगों का सवाल होता है की क्या प्रेग्नेंसी में वजन उठाना सुरक्षित होता है? यह सवाल इसलिए भी बना हुआ है क्योंकि हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी को हैवी डंबल उठाते हुए देखा गया है। एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं तो ऐसे में यह देख कर लोग हैरान हैं। ऐसे में हमने इसे लेकर एक्सपर्ट से बात की है। Dr Monika Choudhary, MBBS, MS( Obs & Gynae), Senior Consultant - Obstetrics and Gynaecology, Gurugram इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
क्या प्रेग्नेंसी के दौरान वेट लिफ्टिंग सुरक्षित होती है? (is weightlifting safe while pregnancy)
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बताती हैं की यह विषय हमेशा से ही बहस का रहा है। कुछ लोग इसे सुरक्षित मानते हैं तो कुछ नुकसानदायक। एक्सपर्ट बताती हैं की गर्भावस्था के दौरान वजन उठाना सुरक्षित और फायदेमंद हो सकता है जब देखभाल और पेशेवर मार्गदर्शन के तहत किया जाए।
मिथ- वजन उठाने से शिशु को खतरा हो सकता है।
सच्चाई- सही ढंग से वजन उठाने से बच्चे को नुकसान पहुंचाए बिना मातृ स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। यह मांसपेशियों को मजबूत करता है,शरीर को प्रसव के लिए तैयार करता है, और प्रेग्नेंसी के बाद रिकवरी में सहायता करता है। वेट लिफ्टिंग के साथ ही मध्यम तीव्रता वाला व्यायाम आमतौर पर सुरक्षित होता है।
यह भी पढ़ें-क्या BMI फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकता है?
वेट लिफ्टिंग करने के फायदे
- वेट लिफ्टिंग से मांसपेशियों की ताकत में सुधार होता है,जो गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त वजन और मुद्रा में बदलाव का समर्थन करने के लिए जरूरी है।
- कोर और पेल्विक मांसपेशियों को मजबूती मिलती है जिससे प्रसव आसान हो सकता है।
- वेट लिफ्टिंग एंडोर्फिन जारी करता है जो तनाव को कम करता है और मूड में सुधार करता है, जो गर्भावस्था से संबंधित भावनाओं के प्रबंधन के लिए जरूरी है।
प्रेग्नेंसी में कब ना करें वेटलिफ्टिंग

- चक्कर और कमजोरी महसूस होने पर वेट न उठाएं।
- सांस लेने में तकलीफ होने पर या सीने में दर्द होने पर
- ब्लीडिंग या लीकेज
- पेल्विस या एब्डोमेन में तेज दर्द
यह भी पढ़ें-क्या आईवीएफ से हमेशा जुड़वां बच्चे ही पैदा होते हैं?
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।