क्या शरीर को हाइड्रेशन देने के लिए सिर्फ पानी पीना काफी है? एक्सपर्ट से जानें

सेहतमंद रहने के लिए, शरीर का हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। डिहाइड्रेशन होने पर कई हेल्थ प्रॉबल्म्स हो सकती हैं। अगर आप लंबे वक्त तक डिहाइड्रेट रहते हैं, तो सिरदर्द, कमजोरी, थकान और चक्कर आना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। डिहाइड्रेशन सिर्फ गर्मियों में ही नहीं, बल्कि सर्दियों में भी हो सकता है। ऐसे में पानी पीते रहना जरूरी है। एक्सपर्ट भी हेल्दी रहने के लिए, सही मात्रा में पानी पीने के सलाह देते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि हाइड्रेशन का मतलब सिर्फ पानी पीना है। लेकिन, क्या शरीर को हाइड्रेशन देने के लिए सिर्फ पानी पीना काफी है। क्या सिर्फ पानी पीने से शरीर को सही हाइड्रेशन मिल सकता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
क्या शरीर को हाइड्रेशन देने के लिए सिर्फ पानी पीना काफी है?

- एक्सपर्ट का कहना है कि ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि हम जितना ज्यादा पानी पिएंगे, हमारे शरीर को उतना हाइड्रेशन मिलेगा। लेकिन, अगर हमारी सेल्स सही मात्रा में पानी को अब्जॉर्ब नहीं कर रही हैं, तो आप कितना भी पानी पी लें, इससे कोई फायदा नहीं होगा।
- जब हमारे शरीर के सेल्स पानी को अब्जॉर्ब करते हैं, तो हमारी थकान और सिरदर्द दूर होता है। साथ ही, शरीर को ताकत मिलती है, ब्रेन सही से फोकस कर पाता है और मूड भी सही रहता है।
- शरीर को सही हाइड्रेशन देने के लिए, सेल्स का पानी को सही से अब्जॉर्ब करना जरूरी है। ये काम इलेक्ट्रोलाइट्स यानी सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम का होता है।
यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं पानी पीने का सही समय और तरीका?

- सोडियम पानी को सेल्स में भेजता है, मैग्नीशियम मसल्स को रिलैक्स करने का काम करता है और मैग्नीशियम शरीर को एनर्जी देता है।
- सोडियम हमें पिंक सॉल्ट यानी सेंधा नमक से मिलता है। पोटैशियम शरीर को केले और शकरकंदी से मिलता है और मैग्नीशियम बादाम, काजू, अखरोट और कद्दू के बीजों से मिलता है। इसलिए, शरीर को सही हाइड्रेशन देने के लिए, इन चीजों को डाइट में शामिल करें।
- शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का सही बैलेंस होना जरूरी है। ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी है।
यह भी पढ़ें- रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, आसानी से साफ होगा पेट
शरीर को सही तरह से हाइड्रेशन देने के लिए, एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।