herzindagi
image

क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होना नॉर्मल है?

सेक्शुअल रिलेशन के बाद, कभी-कभी महिलाओं को वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज होता है। कई बार महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं तो कभी-कभी यह टेंशन देने लगता है। ऐसा क्यों होता है और क्या यह नॉर्मल है, चलिए इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं।
Updated:- 2025-01-31, 12:02 IST

White Discharge after Sex: सेक्शुअल रिलेशन और इसके बाद का अनुभव हर महिला के लिए अलग-अलग हो सकता है। कई बार महिलाओं को इंटरकोर्स के बाद दर्द, व्हाइट डिस्चार्ज तो कभी-कभी ब्लीडिंग महसूस होती है। इसे लेकर महिलाओं के मन में सवाल तो उठते हैं लेकिन वह इन सवालों को किसी से पूछ नहीं पाती हैं और मन में ही दबा लेती हैं या इंटरनेट पर इन सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करती हैं। सेक्शुअल रिलेशन के बाद, अगर आपको भी व्हाइट डिस्चार्ज महसूस होता है और आपके मन में यह सवाल है कि ऐसा क्यों होता है, तो इसका जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं। वजाइनल फार्ट से लेकर डिस्चार्ज तक, इंटरकोर्स के दौरान, कई चीजें होती हैं। कई बार महिलाओं को सेक्शुअल रिलेशन बनाने के बाद भी वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज होता है। यह क्यों होता है और क्या यह नॉर्मल है, इस बारे मे में हमने डॉक्टर से बात की और इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश की। यह जानकारी डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव दे रही हैं। वह, शारदा हॉस्पिटल में गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज नॉर्मल है? (What causes White Discharge during or after Sexual Relation?)

sexual relation facts you must know

  • सेक्शुअल इंटरकोर्स के बाद, वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज होना नॉर्मल है और इसके पीछे कई शारीरिक कारण हो सकते हैं। इसका टाइप, कंसिस्टेंसी और डिस्चार्ज कितना हो रहा है, यह हार्मोनल लेवल, अराउजल और वजाइनल हेल्थ पर निर्भर करता है।
  • सेक्शुअल एक्टिविटी के दौरान, फ्रिक्शन के लिए, वजाइना से फ्ल्यूड निकलता है। यह नेचुरल लुब्रिकेशन के लिए जरूरी है। यह डिस्चार्ज क्लीन या हल्के दूधिया रंग का हो सकता है।
  • अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं और सीमन, वजाइना के अंदर जा रहा है, तो यह वजाइनल लिक्विड के साथ मिलकर, एक व्हाइट और गाढ़े डिस्चार्ज का कारण बनता है। यह आमतौर पर इंटरकोर्स के कुछ घंटे बाद या अगले दिन होता है।
  • अगर आप मिड साइकिल के आस-पास इंटिमेट हो रही हैं, तो एस्ट्रोजन लेवल के बढ़ने के कारण, व्हाइट डिस्चार्ज अधिक हो सकता है। यह एग व्हाइट जैसे रंग का होता है।

यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें

sexual relation white discharge causes

  • वजाइना, इंफेक्शन से बचने के लिए एसिडिक पीएच लेवल को बनाकर रखता है। इंटरकोर्स इस बैलेंस पर असर डाल सकता है और इसके कारण, डिस्चार्ज बढ़ सकता है।
  • हालांकि, अगर आपका डिस्चार्ज थिक है, उसमें से गंध आ रही है या आपको जलन और खुजली महसूस हो रही है, तो यह वजाइनल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है और आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- क्या रेगुलर सेक्शुअल रिलेशन से बढ़ने लगता है महिलाओं का वजन? डॉक्टर से जानें

 

सेक्शुअल रिलेशन के बारे में खुलकर बात न किए जाने के कारण, इससे जुड़े कई मिथ्स को कम सच मान लेते हैं। इससे जुड़ी सही जानकारी बेहद जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।