हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2 दिलाएगा घुटने और जोड़ों के दर्द में राहत

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई सारी बीमारियां होने लगती हैं, हालांकि इनमें से कई बीमारियों को बेहतर खानपान और नियमित व्यायाम से नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन ऐसा करना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं हो पाता है। शरीर में कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनका सही इलाज न हो तो वो गंभीर हो जाती हैं। अर्थराइटिस या घुटने में दर्द ऐसी ही एक बीमारी है, जिसके मरीजों की संख्या आज करोड़ों में है।
अर्थराइटिस को समझें
अर्थराइटिस एक आम बीमारी है और इससे जूझने वाले लोग ज्यादातर वृद्ध होते हैं, हालांकि, आजकल यह समस्या युवाओं में भी देखने को मिल रही है। यह दो तरह का होता है- ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस। ओस्टियोआर्थराइटिस बीमारी जॉइंट कार्टिलेज के डैमेज की वजह से होता है। कार्टिलेज एक तरह का कुशन है, जो अक्सर जॉइंट पर होता है। ये दो हड्डियों को घिसने से रोकता है, जिससे घुटने से आवाज नहीं आती और आपके घुटने लंबे समय तक काम करते हैं।
वहीं, रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून और इंफ्लेमेटरी बीमारी है, जिसका अर्थ है कि आपका इम्यून सिस्टम गलती से आपके शरीर में स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करता है, जिससे शरीर के प्रभावित हिस्सों में सूजन हो जाती है। अर्थराइटिस से ग्रस्त व्यक्ति हमेशा बदन में दर्द, जोड़ों में सूजन और खास तौर पर घुटने के दर्द से पीड़ित रहते हैं। दर्द इतना ज्यादा होता है कि कई बार मरीज को बिस्तर या कुर्सी से उठने का मन नहीं करता। साथ ही, दर्द की वजह से नींद नहीं आती और शरीर थका हुआ महसूस करता है।
क्या है टाइप 2 कोलेजन
जोड़ों में सूजन और घुटने के दर्द से घर के वृद्ध काफी परेशान रहते हैं और इसके उपचार के लिए जगह-जगह चक्कर लगाते हैं। हालांकि, इस बीमारी को समझने के लिए सबसे पहले कोलेजन को समझना जरूरी है। शरीर में यह एक प्रमुख स्ट्रक्चरल प्रोटीन है, जिससे शरीर में कनेक्टिव टिशू बने है। शरीर के लगभग सभी हिस्सों में कोलेजन पाया जाता है, जिसमें हड्डियां, हेयर, स्किन, मसल्स, नाखून और जॉइंट्स शामिल है। कोलेजन कई तरह के होते हैं, लेकिन इसमें टाइप 2 कोलेजन का संबंध जॉइंट से है।
रिसर्च से पता चला है कि कार्टिलेज का 50 फीसदी हिस्सा टाइप 2 कोलेजन से बना है, जो एक तरह का हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2 है। ऐसा देखा गया है कि शरीर में इस तरह के प्रोटीन की कमी बनी रहती है और इसकी कमी की वजह से घुटने समय से पहले जवाब देने लगते हैं।
शरीर में हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2 की कमी को पूरा करने के लिए Nveda ने Nveda Joint Support टैबलेट विकसित किया है। यह बहुत ही फायदेमंद है। इसमें शामिल कई प्रमुख तत्व जॉइंट्स हेल्थ के रिहैबिलिटेशन और मेंटेनेंस में सहायता करते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके फायदों के बारे में -
1. घुटने के बीच में मौजूद कार्टिलेज के अंदर हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2 होता है, जो सामान्य तौर पर हम अपनी डाइट से इसकी कमी को पूरा नहीं कर पाते। Nveda Joint Support का टैबलेट इस प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए बना है। इसमें मुख्य रूप से हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2 होता है। यह कोलेजन चिकन कार्टिलेज से निकाला जाता है|
2. जोड़ों पर दो हड्डियों के बीच अगर नमी नहीं होगी, तो इससे घर्षण बढ़ेगा, जिससे दर्द ज्यादा होगी। Nveda के इस टैबलेट के अंदर ग्लूकोसामाइन है, जो हमारे शरीर में बनने वाला एक तरह एंजाइम है। यह नेचुरल एंजाइम हमारे जोड़ों के बीच कार्टिलेज को नमी प्रदान करते हैं और दर्द से आराम देने में मदद करते हैं।
3. इस टैबलेट के अंदर कैल्शियम साइट्रेट है। यह नर्व्स के माध्यम से आपके घुटने को एक तरह से संदेश देने का काम करता है, जिससे घुटने के अंदर होने वाली सभी तरह की गतिविधियों का पता चलता है।
4. इसमें कैल्शियम एस्कॉर्बेट है, जो विटामिन सी का एक प्राकृतिक रूप है। कैल्शियम एस्कॉर्बेट के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत ज्यादा है। बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे हमारा शरीर ज्यादा बीमार होने लगता है और यह हमारे जोड़ों को भी प्रभावित करता है। एंटी-ऑक्सिडेट के होने की वजह से कैल्शियम एस्कॉर्बेट फ्री रेडिकल्स को कंट्रोल करता है, जिससे घुटने के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
5 इस टैबलेट के अंदर MSM (Methylsulfonyl) भी मौजूद है। यह जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद करता है, फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाता है और कोलेजन प्रोडक्शन को रिस्टोर करता है। यह एक नेचुरल और प्रभावी एंटी-इंफ्लेमेटरी सप्लीमेंट है, जो घुटने के सूजन से रोकता है।
घुटने के दर्द से परेशान हैं तो यह वीडियो जरूर देखें -
जब हमारी लाइफस्टाइल खराब होने लगती है, तनाव ज्यादा होने लगता है शरीर के साथ-साथ जोड़ों का कार्टिलेज गड़बड़ाने लगता है, जिसकी कमी घुटने में घर्षण पैदा करता है और जिसकी वजह से दर्द होता है। Nveda Joint Support टैबलेट में मौजूद कई ऐसे तत्व कार्टिलेज को डैमेज होने से रोकते हैं। इससे जॉइंट्स को नेचुरल नमी और फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। इसके एक डिब्बे में 60 नॉन वेजिटेरियन टैबलेट है। Nveda उत्पाद Amazon और Flipkart में बेस्टसेलर में से हैं। यह किफायती है, जिसे आप ई-कॉमर्स साइट और Nveda की अपनी साइट पर जाकर खरीद सकते हैं।
Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।
इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।