herzindagi
how long until a tooth infection kills you

लंग्स इंफेक्शन से बचना चाहती हैं तो ओरल हाइजीन का इस तरह रखें ध्यान

ओरल हाइजीन मेंटेन करना काफी ज्यादा जरूरी हो गया है। अगर आप भी ओरल हाइजीन मेंटेन नही करती है तो आपको लंग्स इंफेक्शन हो सकता है। ऐसे में जानें किन बातों का रखना चाहिए खास ख्याल। 
Editorial
Updated:- 2023-01-18, 18:22 IST

ओरल हाइजीन मेनटेन नहीं करने से ना सिर्फ दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचता है इससे लंग्स इंफेक्शन होने का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसा हम नही बल्कि हमारें एक्सपर्ट ने हमें बताया है। हमने इस विषय में अपने एक्सपर्ट से बात की है।

हमारे एक्सपर्ट डॉक्टर घनश्याम अग्रवाल जो पटना के NMCH में काम करते है उन्होने हमें ओरल हाइजीन से जुड़ी कुछ खास बाते बताई है। डॉक्टर घनश्याम अग्रवाल करीब 10 सालों से NMCH में काम कर रहे हैं। यह डेंटिस्ट है ऐसे में उन्होंने हमें ओरल हाइजीन के बारें में कई बातें बताई है। ऐसे में आप भी अगर यह गलतियां करते हैं तो अभी से इन पर ध्यान देना शुरू कर दें।

सही तरीके से ब्रश करना काफी जरूरी है

symptoms of tooth infection

डॉक्टरों के मुताबिक, अगर आप सही तरीके से ब्रश नही करती है तो आपको कई सारी बीमारी हो सकती हैं। ऐसे में आपको लंग्स इंफेक्शन भी होने का खतरा है। सही से ना ब्रश करने के कारण साल में लाखों लोगों को लंग्स इंफेक्शन हो जाता है। ऐसे में आपको कुछ चीजों का मुख्य ख्याल रखना होगा।

इसे जरूर पढ़ें:ओरल हाइजीन से जुड़ी ये मिसटेक्स पहुंचा सकती हैं आपको नुकसान

कितनी बार करें ब्रश

बता दें कि कई लोग केवल 1 बार ही ब्रश करते हैं। हालांकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। डॉक्टरों के मुताबिक, ब्रश करने का सही फार्मूला को हम सभी को अपनाना चाहिए। ऐसे में आप कई बीमारियों से काफी हद तक बचाव कर सकती हैं। दिन में करीब 3 बार ब्रश करना काफी ज्यादा जरूरी है। इंडिया में सुबह सुबह उठते ही ब्रश करने का चलन है। साथ ही कुछ लोग रात में भी ब्रश करते है। हालांकि अब भी रात में ब्रश करने वालों की संख्या काफी कम है।

इसे जरूर पढ़ें:अगर नहीं जा पा रहे हैं डेंटिस्ट के पास तो खुद ही ऐसे रखें अपनी ओरल हेल्थ का ख्याल

फूड पार्टिकल फंसने से हो सकता है लंग्स इंफेक्शन

आपको बता दें कि दांतों में फूड पार्टिकल फंसे रहने की वजह से बैक्टीरिया ग्रोथ होना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में यह बैक्टीरिया कब आपके लंग्स तक चला जाता है आपको पता भी नही चलता है। यही बैक्टीरिया एसिड पैदा करके कैविटी भी बनाते है। ऐसे में आप इन बीमारियों से बचना चाहती हैं तो आपको अभी से सावधानी बरतनी शुरु कर देना चाहिए।

यह विडियो भी देखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।