Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

कितने दिन तक करना चाहिए टूथब्रश का इस्तेमाल? जानिए

दांतों की सफाई के लिए हम सभी टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में चलिए जानें कितने दिन तक करना चाहिए एक टूथब्रश का इस्तेमाल।
Updated:- 2024-06-03, 18:01 IST
Can I brush my teeth every two day

हम सभी दांतों की सफाई दिन में दो बार करते हैं। हालांकि, कई लोगों को यह भी नहीं पता होता है कि एक टूथब्रश को कितने समय तक इस्तेमाल करने के बाद बदलना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आपको अपने टूथब्रश को कितने बार बदलना चाहिए। 

टूथब्रश क्यों बदलना चाहिए

दांतों की सही तरीके से सफाई करना काफी ज्यादा जरूरी है। कई लोगों की दांतों में दर्द होता है या मुंह से बदबू आती है।, आमतौर पर ऐसा सही तरीके से और साफ टूथब्रश से ब्रश ना करने के कारण होता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो हम आपको बताएंगे कि आपको एक ब्रश को कितने समय के बाद बदल देना चाहिए।

कब बदल देना चाहिए टूथब्रश

how to reuse toothbrush

टूथब्रश को अगर आप लंबे समय तक इस्तेमाल करती हैं, तो उसमें कीटाणु जम जाते हैं। ऐसे में यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। टूथब्रश में खून और  सलाइवा लगता रहता है। ऐसे में टूथब्रश को 2 से 3 महीनों में ही बदल देना चाहिए। इसके अलावा, छोटे बच्चों के टूथब्रश को 2 महीने में ही बदल देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Interesting Facts: टूथब्रश के ब्रिसल्स आखिर क्यों होते हैं दो अलग-अलग रंगों में?

इन बातों का रखें ध्यान

  • अपना टूथब्रश आपको किसी से भी शेयर नहीं करना चाहिए।
  • पतले और सॉफ्ट  ब्रिसल्स वाले टूथब्रश ही दांतों के लिए सही होते हैं।
  • टूथब्रश को साफ जगह पर  रखें।
  • टूथब्रश में कवर जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें- पुराना टूथब्रश है बड़े काम की चीज, फेंके नहीं ऐसे करें इस्तेमाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।