क्या आप जानलेवा रहस्यमई महामारी X के बारे में जानती हैं?

 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि फ्यूचर में ऐसी रहस्यमई महामारी आने वाली है जिससे आपके जीवन को भी खतरा है। महामारी X से करीब 30 करोड़ लोगों की जान जा सकती है।
Updated:- 2018-04-03, 16:22 IST
WHO DiseaseX main

आपकी जान को भी हो सकता है खतरा ऐसा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मानना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि फ्यूचर में ऐसी रहस्यमई महामारी आने वाली है जिससे आपके जीवन को भी खतरा है। हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ काम करने वाले वैज्ञानिकों एक ऐसी बीमारी का पता लगाते हैं जिसे दुनिया में महामारी कहा जाता है। यानि ऐसी बीमारी पूरे विश्व के लोगों को अपनी चपेट में ले सकती है। इबोला, SARS और जीका वायरस जैसी ही जानलेवा बीमारी X के बारे में वैज्ञानिकों को इस नई रिसर्च में पता चला है।

क्या है महामारी X?

दूसरी जानलेवा बीमारियों की तरह महामारी X भी एक ऐसी बीमारी है जिससे पूरे विश्व को आने वाले समय में खतरा होने वाला है। वैज्ञानिक इस बात से ज्यादा परेशान हैं कि अगर लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं तो डॉक्टरों के पास इसका कोई इलाज नहीं है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये बीमारी इंसानों में कैसे फैलती है इस बात का भी कोई सबूत नहीं मिल पाएगा। बीमारी X की शुरुआत ऐसी किसी बीमारी से होती है जो इससे पहले कभी न देखी गई हो। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये बीमारी किसी भी दिन से दुनिया को अपनी चपेट में ले सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर यह बीमारी फैली तो इस महामारी X से करीब 30 करोड़ लोगों की मौत भी हो सकती है।

WHO Disease X image
 

Photo: HerZindagi

 

इस बीमारी से लड़के के लिए पहले से ही वैज्ञानिक तैयार होना चाहते हैं लेकिन ये ऐसा वायरस है जिसका तोड़ अभी तक वैज्ञानिकों को भी नहीं मिला है। सबसे बड़े खतरे की बात ये है कि इस बीमारी का इलाज नहीं मिला रहा और ये बीमारी कभी भी फैल सकती हैं। इस बीमारी का एक भी मरीज अगर मिला तो ये बीमारी कम से कम विश्वभर में 30 करोड़ लोगों को एक साथ अपनी चपेट में लेगी। इससे भी बड़े खतरे की बात ये है कि इस बीमारी X जानलेवा है और इससे बचने का कोई इलाज नहीं है। इसका पता भी अचानक चलेगा और जब तक आप इसका इलाज ढूंढेगें तब तक ये इस तरह फैल चुकी होगी कि इससे निपटना ना मुमकिन ही होगा।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।