Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:07 AM IST

क्या आपको भी हथेली-तलवों और सीने में महसूस होता है बर्निंग सेंसेशन? जानें कारण

क्या आपको अक्सर हथेली-तलवों, सीने या शरीर के किसी अन्य हिस्से में बर्निंग सेंसेशन महसूस होता है? यह अक्सर महिलाओं के साथ होता है। अगर आपको भी ऐसा महसूस हो रहा है, तो इसके कारण और मैनेज करने के तरीके के बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें।
Updated:- 2025-06-12, 11:37 IST
image

हमारी बॉडी में कई बार कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें हम खुद ही नहीं समझ पाते हैं। लेकिन, असल में उनके पीछे सेहत से जुड़े कुछ जरूरी संकेत होते हैं। क्या आप जानती हैं कि कुछ महिलाओं को शरीर के कई हिस्सों में बर्निंग सेसेंशन महसूस होता है और वे इसके पीछे का कारण नहीं समझ पाती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आपके सवालों का जवाब आपको मिल जाएगा। हथेलियों, तलवों, स्किन और सीने में अगर आपको भी अचानक से बर्निंग सेसेंशन महसूस होता है, तो इसके कारण और इसे मैनेज करने के टिप्स के बारे में एक्सपर्ट से जान लीजिए। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

हथेलियों और तलवों में क्यों महसूस होता है बर्निंग सेंसेशन?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ महिलाओं को स्किन के अंदर जैसे तलवों या हथेलियों पर या कई बार सीने और प्राइवेट पार्ट में तेज जलन महसूस होती है। यह जलन कई बार इतनी तेज होती है कि ऐसा लगता है मानो स्किन के अंदर कुछ जल रहा है। आयुर्वेद के अनुसार, ऐसा शरीर में पित्त दोष बढ़ने पर होता है। हमारी बॉडी हीट और मेटाबॉलिज्म पर पित्त का काफी असर होता है। जब यह बढ़ता है, तो शरीर में एक कंडीशन जिसे दाह कहा जाता है, वह बढ़ने लगती है और उसके कारण बर्निंग सेंसेशन महसूस होता है। कई बार डाइट की वजह से भी शरीर में पित्त बढ़ने लगता है। तीखा, मसालेदार और खट्टे खाने की वजह से शरीर में पित्त बढ़ जाता है। इसकी वजह से स्किन में बर्निंग, रेडनेस और जलन होने लगती है। यह कई बार अतिरिक्त हीट का भी कारण बनता है।

यह भी पढ़ें- इन बीमारियों में हाथ-पैर पड़ जाते हैं सुन्न, समय रहते नहीं हुई पहचान तो इलाज में होंगे लाखों खर्च

महिलाओं को ऐसा अधिक महसूस क्यों होता है?

 why do women feel burning sensation in soles

  • महिलाओं में ऐसा हार्मोनल बदलावों के कारण होता है। मेंस्ट्रुअल साइकिल, पीसीओएस और मेनोपॉज इसका कारण बन सकते हैं।
  • शरीर में विटामिन-बी12 और विटामिन-डी3 की कमी के कारण भी ऐसा हो सकता है।
  • महिलाओं में इमोशनल सेंसिटिविटी भी ज्यादा होती है और इसकी वजह से भी यह कंडीशन महिलाओं को अधिक परेशान करती है।
  • स्किन केयर प्रोडक्ट्स के अधिक इस्तेमाल के कारण भी यह दिक्कत हो सकती है।
  • हथेलियों और तलवों में जलन कई बार पीरियड्स साइकिल्स के दौरान होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण महसूस होती है।

 

 यह भी पढ़ें- क्‍या आपको पता है कि हाथ और पैरों में झुनझुनी क्‍यों होती है? एक्‍सपर्ट से जानें

 

 

अगर आपको लंबे समय तक हाथों-पैरों या शरीर में किसी हिस्से में बर्निंग सेसेंशन या अन्य कोई भी लक्षण महसूस हों, तो इन्हें नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।