'मैं मीठा नहीं खाती हूं, मुझे डायबिटीज नहीं हो सकती है...' अगर आप भी इस खुशफहमी में जी रही हैं, तो ब्लड शुगर से जुड़े ये 3 मिथ्स जान लीजिए

डायबिटीज एक ऐसी दिक्कत है, जो आजकल काफी लोगों में देखने को मिल रही है। जब हमारा शरीर इंसुलिन का ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता है या पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता है, तो डायबिटीज हो जाती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें फैमिली हिस्ट्री, हार्मोनल इंबैलेंस, गलत खान-पान, मोटापा और स्ट्रेस भी शामिल है। काफी लोगों को लगता है कि अगर वो मीठा नहीं खाते हैं, तो उन्हें शुगर नहीं हो सकती है। आपको भी ऐसा लगता है कि डायबिटीज सिर्फ ज्यादा मीठा खाने से होती है और अगर आप मीठे का सेवन कम करती हैं, तो आपको डायबिटीज का खतरा नहीं है, तो आप गलत हैं। चलिए डायबिटीज से जुड़ी ऐसी ही कुछ बातों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को सही जानकारी नहीं है। यह जानकारी डॉक्टर नील दे रही हैं। डॉक्टर नील, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
डायबिटीज से जुड़े इन मिथ्स पर न करें यकीन
- अगर आपको लगता है कि आपके परिवार में किसी को डायबिटीज नहीं है, इसलिए आपको डायबिटीज नहीं हो सकती है, तो आप गलत हैं।
- डायबिटीज पर जेनेटिक कारणों का असर पड़ता है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि फैमिली में किसी को डायबिटीज नहीं है, तो आपको भी नहीं हो सकती है।
View this post on Instagram
- कई लोगों का ऐसा मानना है कि डायबिटीज सिर्फ मीठा खाने से होती है। ऐसे में अगर में मीठा नहीं खाते हैं या मीठा कम खाते हैं, तो उन्हें डायबिटीज नहीं हो सकती है। यह भी केवल एक मिथ है। डायबिटीज होना या न होना सिर्फ मीठा खाने पर निर्भर नहीं करता है।
- कई बार डायबिटीज की शुरुआत में कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं, ऐसे में अगर आप में डायबिटीज के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, तो इसका मतलब ये नहीं है कि आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ नहीं हो सकता है।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोते वक्त पिएं इस मसाले का पानी
- एक्सपर्ट का कहना है कि डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक बीमारी है। ऐसे में अगर आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो नहीं करती हैं, तो किसी भी उम्र में आप इसकी शिकार हो सकती हैं।
- डायबिटीज होने पर आपको एक हेल्दी डाइट लेनी चाहिए, जिसमें मीठा, फैट और नमक कम हो। हेल्दी डाइट, सही लाइफस्टाइल और डॉक्टर की सलाह के साथ इसे आसानी से मैनेज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- फर्टिलिटी और प्रेग्नेंसी पर क्या होता है डायबिटीज का असर? डॉक्टर से जानें
डायबिटीज से जुड़े मिथ्स पर यकीन न करें और अगर आपको डायबिटीज है, तो खान-पान और जीवनशैली पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।