थायराइड की समस्या आजकल काफी बढ़ती जा रही है। खासकर, महिलाएं इस समस्या का अधिक शिकार हो रही हैं। थायराइड हमारे शरीर की एक अहम ग्लैंड है। इसके सही से काम न करने पर, शरीर के कई फंक्शन्स पर असर होता है। थायराइड ग्लैंड से थायराइड हार्मोन का सीक्रेशन होता है और जब यह कम या ज्यादा होने लगता है, तो इसकी वजह से हाइपोथायराइड या हाइपरथायराइड की दिक्कत होती है। जब थायराइड ग्लैंड अंडर एक्टिव होती है यानी थायराइड हार्मोन का सीक्रेशन कम होता है, तो इसे हाइपोथायराइड कहा जाता है। हाइपोथायराइड यानी थायराइड ग्लैंड के सही से काम न करने पर क्या लक्षण नजर आते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
थायराइड ग्लैंड के सही से काम न करने पर नजर आते हैं ये 10 लक्षण (How do you know if You have a thyroid problem)
- अगर आपको बहुत अधिक थकान महसूस होती है, शरीर हमेशा गिरा हुआ सा रहता है, तो यह थायराइड ग्लैंड के सही से काम न करने का संकेत है।
- थायराइड हार्मोन टी4 और टी3 के कम होने के कारण, एनर्जी कम होने लगती है और इस वजह से थकान और कमजोरी महसूस होती है।
- थायराइड ग्लैंड से सही से काम न करने पर वजन बढ़ने लगता है। दरअसल, मेटाबॉलिज्म कमजोर होने और फैट ब्रेकडाउट में कमी के कारण ऐसा होता है।
- अगर खान-पान की आदतों में बिना बदलाव के आपका वजन बढ़ रहा है, तो यह थायराइड ग्रंथि के सही से काम न करने का संकेत है।
- थायराइड हार्मोन में कमी के कारण, आपको किसी चीज पर फोकस करने में मुश्किल आ सकती है। इसकी वजह से चीजों को याद रखने में भी दिक्कत हो सकती है।
- अगर आपको बहुत अधिक ठंड लगती है या सर्दी-जुकाम जल्दी होता है, तो यह भी थायराइड का संकेत है।
- स्कैल्प और स्किन में रूखापन भी थायराइड हार्मोन में कमी के कारण हो सकता है। थायराइड हार्मोन में कमी के कारण, पसीना कम आता है और सीबम प्रोडक्शन भी कम होता है। इसकी वजह से त्वचा में रूखापन आ सकता है।
यह भी पढ़ें-थायराइड की वजह से लटक गया है पेट? पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें
- बालों का झड़ना या कमजोर होना भी थायराइड ग्लैंड के सही से काम न करने का संकेत है। थायराइड हार्मोन में कमी, बालों की ग्रोथ पर असर डालती है।
- शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से बाल बहुत अधिक झड़ने लगते हैं।
- नाखूनों का देर से बढ़ना या कमजोर होना भी शरीर में थायराइड हार्मोन की कमी की तरफ इशारा करता है।
- थायराइड हार्मोन में कमी के कारण, इंफ्लेमेशन बढ़ जाता है और इसके चलते, जोड़ों में तेज दर्द हो सकता है।
- थायराइड ग्लैंड के सही से काम न करने पर, डाइजेशन कमजोर हो जाता है और पेट साफ होने में मुश्किल आती है।
यह भी पढ़ें- Thyroid Awareness Month 2024: थायराइड लेवल को मैनेज करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें
थायराइड ग्लैंड के सही से काम न करने पर शरीर में ये लक्षण नजर आते हैं। इन पर आपको समय रहते ध्यान देना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों