ये 10 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में हो रही है जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी

क्या आपको अक्सर थकान महसूस होती है?
क्या आपके हाथ-पैरों में हमेशा दर्द रहता है?
क्या आपका डाइजेशन हमेशा खराब रहता है?
अगर ऐसा है, तो इन सब के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में हम अपने शरीर से जुड़े कई संकेतों को नजरअंदाज करते रहते हैं। लेकिन, असल में इन संकेतों को समझकर, आने वाले वक्त में कई बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। हमारे शरीर में कुछ भी गड़बड़ी होने पर इसके कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं। लेकिन, हम इन्हें नॉर्मल समझकर नजअंदाज कर देते हैं पर असल में इन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही संकतों के बारे में बता रहे हैं, जो इस तरफ इशारा करते हैं कि आपके शरीर में सब ठीक नहीं है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
शरीर में किसी गड़बड़ी का इशारा करते हैं ये संक![leg pain causes]()
- अगर आपके पैरों में अक्सर दर्द रहता है, तो यह मैग्नीशियम की कमी का संकेत है। मैग्नीशियम की कमी का असर, मांसपेशियों के फंक्शन पर होता है और इसकी कमी से मसल्स क्रैम्प्स हो सकते हैं।
- बहुत अधिक हेयर फॉल, शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर, हेयर फॉलिकल्स तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है और इसके चलते, बाल झड़ने लगते हैं।
- स्किन इंफेक्शन या क्रैक स्किन, शरीर में ओमेगा-3 की कमी का संकेत हो सकता है। ओमेगा-3 कम होने पर स्किन इंफ्लेमशन हो सकता है।
- शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर, कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। विटामिन-बी12 की कमी, एनर्जी प्रोडक्शन को कम करती है।
- शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर हैप्पी हार्मोन सेरेटोनिन के लेवल पर असर होता है। इसकी वजह से मूड में बदलाव होता है और चिड़चिड़ापन रहता है।
यह भी पढ़ें- शरीर में नजर आ रहे हैं ये संकेत, न करें नजरअंदाज

- अगर आपको अक्सर सर्दी-खांसी हो जाती है, तो यह विटामिन-सी की कमी का संकेत होता है। विटामिन-सी की कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर होती है और इंफेक्शन्स जल्दी हो जाते हैं।
- शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर बार-बार मीठा खाने की इच्छा होती है। असल में प्रोटीन की कमी होने पर कमजोरी महसूस होती है और तुरंत एनर्जी पाने के लिए, शुगर क्रेविंग्स होती हैं।
- जोड़ों का दर्द शरीर में कोलेजन की कमी का संकेत है। कोलेजन की कमी से कनेक्टिव टिश्यूज कमजोर हो जाते हैं और जोड़ों में दर्द हो सकता है।
- पीएमएस के लक्षण, बहुत अधिक महसूस होने के पीछे शरीर में विटामिन-बी6 की कमी हो सकती है। इसकी वजह से हार्मोनल इंबैलेंस होता है।
- विटामिन-ए की कमी से आंखों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। विटामिन-ए की कमी का असर, रेटिना फंक्शन पर होता है।
यह भी पढ़ें- वजाइना से जुड़े इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं किसी बीमारी का संकेत
शरीर के संकेतों को अगर आफ सही समय पर समझें, तो बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
