herzindagi
image

क्या आप जानती हैं रोजाना 5 मिनट मलासन में चलने से क्या होता है?

फिट रहने और डाइजेशन को सुधारने के लिए, अक्सर लोग मलासन करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि अगर आप रोजाना 5 मिनट मलासन में वॉक करेंगी, तो इससे क्या होगा।
Editorial
Updated:- 2025-03-12, 19:35 IST

सेहतमंद रहने के लिए योगासन, प्राणायाम और कई तरह की वॉक फायदेमंद मानी जाती है। मलासन इन्हीं में से एक है। रोजाना मलासन करने से शरीर को कई फादे हो सकते हैं। खासकर, पेट साफ करने के लिए यह बहुत अच्छा होता है और इसलिए, ज्यादातर लोग इसे अपने मॉर्निंग रूटीन का हिस्सा बनाते हैं। यह गारलैंड पोज भी कहा जाता है। मलासन करने के फायदे तो हम सभी को पता है लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर आप रोजाना 5 मिनट मलासन में वॉक करेंगी, तो इससे शरीर में क्या बदलाव होंगे। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

रोजाना 5 मिनट मलासन में वॉक करने से क्या होता है? (How Malasana walking helps in weight loss?)

Malasana squat walk benefits for body

  • अगर आप रोजाना कुछ मिनट मलासन में चलती हैं, तो इससे कब्ज दूर होगी और रोज सुबह आपका पेट आसानी से साफ होगा।
  • रोजाना कुछ देर मलासन में चलने से डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें जैसे गैस, अपच, बदहजमी और एसिडिटी भी दूर होगी। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होगा और फैट भी आसानी से बर्न होगा।
  • अगर आप कुछ हफ्तों तक ऐसा करेंगी, तो वजन भी कम होगा और बेली फैट भी धीरे-धीरे कम होता जाएगा।
  • मलासन में चलने से आपके पैरों की मांसपेशियां, टखने, और घुटने मजबूत होते हैं। इससे जोड़ो का दर्द भी दूर होगा। अगर आपकी पीठ में दर्द रहता है, तो रोजाना इस तरह चलने से उसमें भी आराम मिलेगा।
  • खासकर, महिलाओं के लिए ऐसा करना बेहद फायदेमंद है। इससे पेल्विक मसल्स मजबूत होती हैं और पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत मिलती है।
  • इसे हिप ओपनर भी कहा जाता है, क्योंकि यह जांघों, पेल्विक एरिया और हिप्स की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है।
  • इससे मूड भी अच्छा होता है और फोकस में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें- Benefits of Drinking Water in Malasana: सुबह मलासन में बैठकर पिएं पानी, दूर होंगे कई रोग

मलासन में वॉक कैसे करें? (Walking in Malasana for better digestion)

malasana walking benefits

  • इसके लिए आपको सबसे पहले सीधा खड़ा होना है।
  • दोनों पैरों को एक-दूसरे से थोड़ा दूर रखें।
  • अब आप स्क्वाट की पोजिशन मं आ जाएं।
  • घुटनों को मोड़ें और हिप्स को जमीन पर ले जाएं।
  • आपकी रीढ़ की हड्डी एकदम सीधी होनी चाहिए।
  • आप दोनों हथेलियों को प्रणाम करने वाली पोजिशन में जोड़ सकती हैं।
  • अब इसी पोजिशन में 1 पैर को आगे बढ़ाएं।
  • इसके बाद दूसरे पैर को आगे बढ़ाएं और इसी पोजिशन में चलने की कोशिश करें।
  • शुरुआत में ऐसा कुछ सेकेंड्स तक करें और फिर 1-2 मिनट से बढ़ाते हुए इसे 5 मिनट तक करने की कोशिश करें।

यह विडियो भी देखें

 


यह भी पढ़ें- पेट के किनारे से लटकने लगी है चर्बी? साइड बेली फैट कम करने के लिए करें ये 2 योगासन

 

रोजाना 5 मिनट मलासन करने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।