ऑफिस में दिनभर बैठने वालों के लिए बेस्ट हैं ये 5 योगासन

अगर आप भी 9 घंटे कुर्सी पर बैठकर काम करती हैं, और पीठ की हालत बिगड़ चुकी है, तो आपको ये 3 योगासन जरूर करना चाहिए। 
Updated:- 2025-07-03, 14:32 IST
image

आजकल की कामकाजी दुनिया में, हम में से कई लोग सारा समय बैठकर बिताते हैं, यहां तक की जो लोग वर्किंग होते हैं, वो भी 9 घंटे तक एक ही जगह बैठे रहते हैं। लंब समय तक बैठे रहने से पीठ दर्द, खराब मुद्रा और लचीलेपन में कमी सहित अलग अलग स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।ऐसे में आप अपने रूटीन में योगासन शामिल करके इ समस्याओं में आराम पा सकती हैं। हम आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ योगासन की लिस्ट दे रहे हैं। इस बारे में Dr. Jatin Choudhary, celebrity physiotherapist इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

ऑफिस में दिनभर बैठने वालों के लिए बेस्ट हैं ये 5 योगासन

आप भुजंगासन करें। इससे पीठ की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह पोस्चर में सुधार करके पीठ दर्द को कम करता है।

bhujangasana

  • इसके लिए आप पेट के बल लेट जाएं और हाथों को कंधों के नीचे रखें।
  • सांस अंदर लेते हुए अपनी हथेलियों को जमीन पर दबाएं।
  • अपनी छाती और सिर को जमीन से ऊपर उठाएं।
  • कंधों को नीचे और कानों से दूर रखें।

पश्चिमोत्तानासन( सीटेड फॉरवर्ड फोल्ड)

इससे पूरी पीठ,कंधों और कूल्हों को स्ट्रेच करता है।तनाव कम करता है और लचीलेपन में सुधार करता है।

  • जमीन पर सीधे पैर फैलाकर बैठ जाएं।
  • सांस अंदर लेते हुए अपनी रीढ़ को लंबा करें।
  • सांस बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें।
  • अपने पैर की उंगलियों या पिंडलियों तक पहुंचने की कोशिश करें।
  • जरूरत हो तो घुटनों को थोड़ा मोड़कर रखें।

यह भी पढ़ें-शशांक भुजंगासन के क्या फायदे हैं? महिलाएं तन और मन को रिचार्ज करने के लिए रोज 5 मिनट करें

कैट काऊ स्ट्रेच

back pain

इस योगासन को करने से रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन में सुधार होता है, पीठ दर्द को कम करता है और मुद्रा को बेहतर बनाता है।

  • अपने हाथों और घुटनों के बल शुरू करें।
  • सांस अंदर लेते हुए अपनी पीठ को धनुषाकार करें।
  • अपनी टेलबोन और सिर को छत की ओर उठाएं।
  • सांस बाहर छोड़ते हुए अफनी पीठ को गोल करें।
  • अपनी ठोड़ी को अपनी छाती से और अपनी टेलबोल को जमीन की ओर सटाएं
  • इसे कई बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें-ब्रा फैट ने कर दी है आपकी पूरी फिगर खराब, तो आज ही से दिन में 10 मिनट रोजाना करें ये 2 एक्सरसाइज

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstocks

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।