Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:42 PM IST

छोटे पर्दे की छोटी बहू रुबीना दिलैक कैसे रहती हैं फिट और क्या है उनके ‘वॉटर बेबी’ बनने की कहानी, जानिए

कोई हेल्दी खाना खाता है तो कोई परफेक्ट डाइट फॉलो करता है, कोई जिम में घंटों पसीना बहाता है तो कोई लेता है योग का सहारा। छोटे पर्दे की छोटी बहू रुबीना दिलैक कौन सा तरीका अपनाती हैं, जानिए
Updated:- 2018-06-28, 16:12 IST
rubina dilaik main

छोटे पर्दे पर अपना छोटी बहू के तौर पर हिट रही रुबीना दिलैक 

आपको बता दें कि रुबीना योग, परफेक्ट डाइट, डांस और स्विमिंग करके अपने आपको फिट बनाए रखती हैं। उनका कहना है कि पहले वो इतना कुछ फॉलो नहीं करती थीं, मगर अब ये सबकुछ उन्हें ना कि सिर्फ फिट रखते हैं, बल्कि स्ट्रेस फ्री भी रखते हैं। आइए जानते हैं अपनी फिटनेस के बारे में और क्या कहना है रुबीना का-

वर्कआउट जो वर्कआउट नहीं लगते

रुबीना ने कहा सालों पहले उन्होंने योग करना शुरू किया था। शुरू-शुरू में यह उन्हें थोडा बोरिंग लगा मगर, धीरे-धीरे उन्होंने योग के बारे में और जाना और इसे रोज़ाना करना शुरू किया।

rubina dilaik inside

अब रुबीना को योग बहुत पसंद है और वो कई सारे आसन कर लेती हैं। फिलहाल वो Head-Stand की प्रैक्टिस कर रही हैं। इस बारे में बात करते हुए रुबीना ने कहा कि योग एक ऐसा वर्कआउट है, जो अब मुझे वर्कआउट जैसा नहीं लगता। बॉडी स्ट्रेचिंग और Mind Relaxing जैसे योग आपको फिट भी रखते हैं और स्ट्रेस फ्री भी।

rubina dilaik inside

Read more : बॉलीवुड की इन 8 एक्ट्रेसेस के बिकिनी अवतार ने उड़ाए दर्शकों के होश

मैं हूं Water Baby, इसलिए भी हूं फिट

रुबीना ने कहा, 'मुझे स्विमिंग का बहुत शौक है और मेरे ख़याल से यह बेस्ट एक्सरसाइज़ है। इससे आपकी पूरी बॉडी काम पर लगती है। मैं बचपन से स्विमिंग करती हूं और शायद यही वजह है मैं जल्दी मोटी नहीं होती। डॉक्टर्स भी लोगों को फिट रहने के लिए स्विमिंग करने की सलाह देते हैं और मैं खुशनसीब हूं कि मुझे यह बचपन से आती हैं।'

rubina dilaik inside

मैं कहीं घूमने जाने का प्लान भी बनाती हूं तो ये ध्यान में रखती हूं कि अगर बाहर नहीं तो कम से कम मेरे होटल में स्विमिंग पूल ज़रूर हो। पानी के अन्दर जाने के बाद जो शांति आप महसूस करेंगे वो Out Of The World फीलिंग है।

rubina dilaik inside

डाइट का भी रखती हैं खास खयाल

रुबीना कहती हैं कि वो डाइट फॉलो तो करती हैं मगर कहीं बाहर जाने पर डाइट फॉलो नहीं कर पाती। इसलिए वो डाइट को अपनी फिटनेस में सिर्फ 20 प्रतिशत का क्रेडिट देती हैं।

rubina dilaik inside

रुबीना ने कहा कि वो डाइट को बस फॉलो करने के लिए करती हैं मगर, वो बहुत बड़ी फूडी हैं। सूप को टेस्टी बनाने के लिए उसमें चाट-मसाला डाल लेती हैं, सलाद में राई या जीरे का तड़का लगा लेती हैं या दही मिला लेती हैं।

Image Courtesy: Instagram (@rubinadilaik)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।