चेहरे की चर्बी की वजह से 30 की उम्र में 40 की आती हैं नजर? फेस फैट कम करने के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज

चेहरे पर जमी हुई चर्बी न केवल आपके लुक को खराब करती है, बल्कि इससे उम्र भी ज्यादा नजर आती है। वजन बढ़ने पर शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर फैट जमा होने लगता है। फेस फैट इन्हीं में से एक है। चेहरे की चर्बी बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें मीठा और नमकीन अधिक खाना, स्ट्रेस और हार्मोनल इंबैलेंस शामिल है। कई बार व्यक्ति का वजन अधिक न होने पर भी फेस फैट की वजह से वह मोटा नजर आता है। डबल चिन और चबी चीक्स के चलते चेहरा थुलथुला दिखाई देने लगता है। फेस फैट और डबल चिन को कम करने के लिए, आपको फेशियल एक्सरसाइज की मदद लेनी चाहिए। यहां हम आपको 2 ऐसे ही फेशियल एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो चेहरे की चर्बी को कम कर सकती हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
एक्सरसाइज 1

- सबसे पहले जमीन पर सुखासन में बैठ जाएं।
- दोनों हाथों को अपने घुटनों पर रखें।
- अब गर्दन ऊपर की तरफ करें।
- अपना मुंह खोलें और फिर बंद करें।
- मुंह को पूरा प्रेशर के साथ ओपन करें और फिर बंद करें।
- ऐसा आपको कम से कम 20 बार करना है।
- इससे फेस फैट और खासकर डबल चिन कम होगी।
एक्सरसाइज 2

- इसे भी आपको जमीन पर बैठकर करना है।
- आप सुखासन में बैठ सकती हैं।
- इसे आप आराम से बिस्तर पर बैठकर भी कर सकती हैं।
- अब आप ऊपर की तरफ देखें।
- ऐसे देखते हुए आपको पाउट करना है और फिर स्माइल करना है।
- पहले पाउट करें और इसके बाद मुस्कुराएं।
- ऐसा आप 20-30 बार करना है।
- इससे आपका फेस फैट करना है।
- परफेक्ट जॉ लाइन पाने के लिए यह एक्सरसाइज बहुत मदद कर सकती है।
- इससे गालों की चर्बी भी कम होगी।
एक्सरसाइज 3

- इसे एक्सरसाइज को करने से फेस और गर्दन दोनों की चर्बी कम होगी।
- आपको सीधा बैठना है।
- अपने सिर को गोलाकार शेप में घुमाएं।
- आपको 5 बार सिर को दाएं से बाएं और फिर बाएं से दाएं घुमाना है।
- ऐसा करते हुए आपको गर्दन का मसल्स पर स्ट्रेच महसूस होगा।
- यह एक्सरसाइज गर्दन को फेस के फैट को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- चेहरे का मोटापा कम करने के लिए रोज सुबह करें ये 2 एक्सरसाइज
चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए आप इन एक्सरसाइज की मदद ले सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।