ऐसे रखती हैं नरगिस फाखरी अपने आपको फिट

नरगिस ने हमसे बातचीत के दौरान अपने फिटनेस और वर्कआउट के बारे में बात की और अपने फैन्स के साथ शेयर किया अपना फिटनेस मंत्र, आइये जानते हैं-
Updated:- 2018-11-26, 13:23 IST
nargis fakhri shared her fitness mantra main

रॉकस्टार, मैं तेरा हीरो और हाउसफुल 3 जैसी कई बॉलीवुड फ़िल्मों में दिखाई दीं एक्ट्रेस नरगिस फाखरी भले ही इन दिनों सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं मगर फिटनेस और वेलनेस की दुनिया में अब भी लोग उन्हें बहुत फॉलो करते हैं।

नरगिस की toned बॉडी के लोग अब भी कायल हैं और नरगिस इसे मेन्टेन करने के लिए भी ख़ासा मेहनत करती हैं। नरगिस ने हमसे बातचीत के दौरान अपने फिटनेस और वर्कआउट के बारे में बात की और अपने फैन्स के साथ शेयर किया अपना फिटनेस मंत्र, आइए जानते हैं-

nargis fakhri shared her fitness mantra

Image Courtesy: @nargisfakhri/Instagram

पंद्रह हज़ार स्टेप्स और चार लीटर पानी और भी बहुत कुछ...

नरगिस ने हमें बताया कि वर्कआउट करना मुश्किल नहीं है, बस आपको इसकी आदत होनी चाहिए। धीरे-धीरे वर्कआउट को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं। मैं दिन भर में इस बात का ध्यान रखती हूं कि पंद्रह हज़ार स्टेप्स चलूं। आजकल फ़ोन पर या फिटबैंड पर आप इसकी रिकॉर्डिंग रख सकते हैं। कम से कम चार लीटर पानी पीना चाहिए और खाने में ज्यादा से ज्यादा veggies का इस्तेमाल करें। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो भी कोशिश करें कि आपके meal में सब्जियां ज्यादा हो।

Read more: अमेरिकन नरगिस फाखरी के मोस्ट ग्लैमरस इंडियन लुक्स

nargis fakhri fitness tips

Image Courtesy: @nargisfakhri/Instagram

जिम योग जैसे वर्कआउट से बोर हो रहे हैं तो...

नरगिस ने बताया कि मैं एक जैसे वर्कआउट से बहुत बोर हो जाती हूं। मुझे हर थोड़े दिनों में कुछ नयापन चाहिए होता है। इसलिए मैं योग, जिम, ज़ुम्बा, डांस या कोई सपोर्ट एक्टिविटी करती रहती हूं। आप भी कभी अपने वर्कआउट से बोर होने लगे तो कुछ और एक्टिविटी करें। अपनी आउटडोर हॉबी को खोजें। साइकिलिंग करना पसंद है तो वो करें, फ़ोटोग्राफी का शौक है तो क्लिक्स के लिए गाड़ी से जाने से अच्छा पैदल जाएं, मुझे यकीन है कि आपको रास्ते में भी आपको बहुत अच्छे क्लिक्स मिल जाएंगे। टेनिस, फुटबॉल या क्रिकेट जैसे स्पोर्ट्स भी आप खेल सकते हैं।

 

अब भी करती हैं 5 days जूस डाइट

नरगिस ने बताया कि मैंने कुछ सालों पहले  5 days जूस डाइट किया था जो लोगों ने बहुत फॉलो किया था। मैं अब भी कई बार ये डाइट फॉलो करती हूं मगर इसे एक महीने से ज्यादा आगे नहीं बढ़ाती क्योंकि आपकी बॉडी को हर चीज़ की जरुरत है, फैट की भी। इसलिए कभी-कभी चीज़ या चॉकलेट्स, स्ट्रीट फ़ूड, फ्राइड फ़ूड खाना गलत नहीं है। मगर, इनकी लिमिट होनी चाहिए। महीने में एक या दो बार ही आप इस तरह की चीज़ खा सकते हैं। बस इन चीजों को रात को थोड़ा अवॉयड करें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।