Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:48 PM IST

मंदिरा बेदी और उनके बेटे रनिंग और स्विमिंग से रहते हैं फिट

आइए जानें म‍ंदिर बेदी अपने बेटे और अपनी फैमिली को फिट रखने के लिए क्या क्या करती हैं।
Updated:- 2018-11-15, 13:04 IST
mandira bedi and son fitness inside

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी एक्ट्रेस अपने आपको फिट रखने में लगी रहती हैं। अब वो दौर गया जब शादी के बाद या प्रेग्‍नेंसी के बाद एक्ट्रेसेस वेट put on कर लेती थीं, वजन अब भी बढ़ता है मगर अब एक्ट्रेसेस फिर से शेप में आना जानती हैं और उसके लिए मेहनत भी पूरी करती हैं। ऐसी ही एक्ट्रेसेस में से एक हैं मंदिरा बेदी, जिन्हें फिटनेस वर्ल्ड में हर कोई फॉलो करता है।

हमारे साथ बातचीत के दौरान मंदिरा ने बताया कि वो खुद तो फिट रहती ही हैं और अपने परिवार को फिट रखती हैं और इसके लिए वो बहुत कुछ करती हैं। मंदिरा ने बताया कि वो अपने बेटे वीर को भी फिट रहने के लिए और एक्टिव रहने के लिए कहती रहती हैं। आइये जानते हैं कि अपने बेटे और अपनी फैमिली को फिट रखने के लिए वो क्या क्या करती हैं-

Read more: मृणाल ठाकुर की विश लिस्ट में शामिल हैं एयरक्राफ्टिंग सीखना

mandira bedi and son fitness inside

आजकल के बच्चे आलसी हैं, उन्हें आउटडोर गेम्स की आदत डलवानी चाहिए

मंदिरा ने कहा कि यह वास्तव में सच है कि आजकल के बच्चे बहुत ही आलसी होते जा रहे हैं, या कहूं कि वो आलसी लाइफस्टाइल जी रहे हैं। छोटे बच्चे चाहते हैं टेलीविज़न देखने में समय व्यतीत करें या वे वीडियो गेम्स खेलें। तो, मुझे लगता है माता-पिता को यहां जोर देने की जरूरत है प्लेटाइम घर पर नहीं, बल्कि बाहर कहीं मैदान या गार्डन में होना चाहिए।

Read more: श्रृद्धा कपूर जिम जाने से पहली पीती हैं ये जूस, यही है उनके फिटनेस का राज

टेक्निकल लाइफ़ तो बड़े होकर भी जियेंगे मगर उससे पहले उन्हें बचपन का आनंद लेने की ज़रूरत है। पेरेंट्स को अपने बच्चों के साथ समय बीताना चाहिए, उन्हें बाहर लेकर जाना चाहिए, एडवेंचर क्या होता है यह बताना पेरेंट्स की ज़िम्मेदारी है।

mandira bedi and son fitness inside

बेटे वीर के साथ अक्सर करती हूं रनिंग और स्विमिंग

मंदिरा ने बताया कि मेरे पति के साथ वर्कआउट करना बड़ा मुश्किल है। वो फिटनेस पर बिलकुल ध्यान नहीं देते। सप्ताह में शायद सिर्फ़ दो या तीन दिन ही वो वर्कआउट करते हैं। लेकिन मेरे बेटे पर मैं पूरा ध्यान देती हूं। मैं उससे वही करने एक लिए कहती हूं जिसे वो एन्जॉय करता है। उसे Running बहुत पसंद है। मैं उसके साथ Running के लिए जाती हूं और उसके साथ दौड़ती हूं। छोटी दूरी के लिए उनके साथ जाती हूँ, लम्बी Running के लिए अभी थोड़ा समय है। वह स्विमिंग को भी बहुत एन्जॉय करता है। पूल में एक घंटे की स्विमिंग उसे पूरी तरह थका देती है और उसे बहुत भूख लगती है। वह एक बहुत एक्टिव लड़का है। तो लाइट रनिंग और स्विमिंग से मैं उसे फिट रखती हूं।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।