Mon Sep 21, 2026 | Updated 07:44 PM IST

पेट की चर्बी और पीठ का दर्द दोनों होंगे कम, इन 2 योगासनों को बनाएं रूटीन का हिस्सा

पेट की चर्बी और पीठ के दर्द को एक साथ कम करने के लिए, आप एक्सपर्ट के बताए 2 योगासनों को कर सकती हैं। इनके और भी कई फायदे हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-17, 14:45 IST
How do you lose belly fat with lower back pain

गलत पॉश्चर, लंबे समय तक बैठे रहने और भी कई कारणों के चलते, आजकल लोगों की पीठ में दर्द रहने लगा है। वहीं, गलत खान-पान, हार्मोनल इंबैलेंस और स्ट्रेस जैसी वजहों से, बेली फैट बढ़ने लगा है। पेट की जिद्दी चर्बी आसानी से टस से मस नहीं होती है और पीठ के दर्द के चलते भी हमारे रूटीन पर असर होता है। कई बार लोग पीठ दर्द को कम करने के लिए ओवर-द-काउंटर मेडिसिन भी लेते हैं। आपको बता दें कि कुछ योगासन, बेली फैट और पीठ दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये योगासन कौन-से हैं और इन्हें करने का सही तरीका क्या है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

भद्रासन

bhadrasana for back pain

  • इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं।
  • आपको दोनों घुटने मोड़कर बैठना है।
  • अपने दोनों पंजों को मिलाएं।
  • दोनों पंजों को हाथों की उंगलियों से पकड़ें।
  • इस पोजिशन में खुद को कम्फर्टेबल करने की कोशिश करें।
  • अब इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • अब अपने हाथों को फैलाते हुए ऊपर की तरफ ले जाएं।
  • हाथों को आपको सामने फर्श की ओर लेकर जाना है।
  • अपने शरीर को भी आगे की तरफ झुकाएं।
  • अब इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • इससे पेट की चर्बी कम होती है।
  • इसे करने से पीठ के दर्द में भी आराम मिलता है।
  • इसे करने से एसिडिटी, कब्ज और पेट की दिक्कतें दूर होती हैं।
  • इस आसन को करने से थकान दूर होती है।
  • महिलाओं की फर्टाइल हेल्थ के लिए भी यह फायदेमंद है।

भुजंगासन

cobra pose for back pain

  • इसे कोबरा आसन भी कहा जाता है।
  • इसे करने के लिए, सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब आपको हथेलियों को फर्श पर रकना है।
  • शरीर के निचले भाग को जमीन पर रखते हुए, हथेलियों पर दबाव डालें।
  • अब शरीर के ऊपरी भार को फर्श से ऊपर की ओर उठाएं।
  • इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
  • इसके बाद सांस छोड़ते हुए ओरिजनल पोजिशन में वापिस आ जाएं।
  • इस आसन को करने से बेली फैट कम होगा और पीठ दर्द से भी राहत मिलेगी।
  • यह आसन थकान को भी दूर करता है।
  • इससे मसल्स मजबूत होती हैं और शरीर में लचीलापन आता है। 

 

 

यह भी पढ़ें- Belly Fat Reasons: वजन कम होने के बाद भी क्यों नहीं घट रहा है बेली फैट? जानें इसका कारण

 

इन 2 योगासनों को रूटीन का हिस्सा बनाकर, आप बेली फैट और बैक पेन से निजात पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।