चलते-चलते करें ये 2 एक्सरसाइज, तेजी से कम होगी बाजुओं की चर्बी

 

अगर आप भी लटकती हुई बाजुओं से परेशान हैं, तो एक्सपर्ट की बताई ये 2 एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं। इन्हें आप चलते-चलते आसानी से कर सकती हैं।

How can I slim my chubby arms at home

बचपन में कैसे हमें खेल-खेल में नई चीजें सिखाने की, पढ़ाने की कोशिश की जाती थी और हम आसानी से उन चीजों को सीख भी लेते थे। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई बार जब कम में ज्यादा का फायदा मिलता है या फिर बिना ज्यादा मेहनत के हमें कुछ सीखने को मिलता है, तो हम आसानी से उस काम को करने लगते हैं। अब देखिए ना, अगर हम आपसे कहें कि वॉकिंग करते हुए, कुछ आसान सी एक्सरसाइज कर आपको लटकती हुई बाजुओं से छुटकारा मिल सकता है, तो आप बेशक ऐसा करना चाहेंगे! जी हां, यहां हम आपको 2 ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको चलते-चलते करना है और इससे आपका आर्म फैट आसानी से कम हो जाएगा। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

एक्सरसाइज 1 (How do I tone my arms while walking)

how to reduce arm fat

  • अपनी बाजुओं को शरीर से मिलाकर एकदम सीधा रखें।
  • अपने सीधे हाथ को सामने की ओर उठाएं।
  • इसे आपको बगल के समानांतर रखना है।
  • इसके बाद इस हाथ को ऊपर को ओर उठाएं।
  • अब अपने बाएं हाथ से भी ऐसा करें।
  • पहले हाथ को सामने की ओर उठाएं और फिर ऊपर की तरफ करें।
  • इसके बाद आपको ऐसा एक साथ दोनों हाथों से करना है।
  • वॉक करते हुए लगातार 8-10 बार ऐसा करें।
  • शुरुआत में आपको इसे धीरे-धीरे करना है।
  • फिर इसे अपनी वॉकिंग की स्पीड से मैच करते हुए करें।

एक्सरसाइज 2 (How can I slim my chubby arms)

easy exercise to reduce arm fat

  • सबसे पहले अपने दोनों हाथों को सीधा रखें।
  • धीरे-धीरे वॉक करें।
  • अब अपने सीधे हाथ को क्लॉकवाइज घुमाएं।
  • आपको चलते हुए ऐसा करना है।
  • सीधे हाथ को क्लॉकवाइज घुमाते हुए, अपने उल्टे हाथ को नॉर्मल रखें।
  • इसके बाद अपने उल्टे हाथ को क्लॉकवाइज घुमाएं और सीधे हाथ को नॉर्मल रखें।
  • ऐसा आपको 5-10 बार करना है।
  • इसी तरह दोनों हाथों को एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं।
  • इसे भी 8-10 बार रिपीट करें।
  • कुछ देर चलते हुए ऐसा करने में जब आप सहज महसूस करें तो दोनों हाथों को एक-साथ घुमाएं।
  • शुरू में बहुत तेज हाथ घुमाने की कोशिश न करें।
  • ऐसा आपको अपनी क्षमता के हिसाब से ही करना है।

यह भी पढ़ें- बाजुओं की चर्बी आसानी से होगी कम, महिलाओं रोजाना 10 मिनट करें ये एक्सरसाइज

बाजुओं की चर्बी कम करने के लिए, महिलाएं रोजाना 10 मिनट चलते-चलते ये एक्सरसाइज करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- Weight Loss: शरीर की जिद्दी से जिद्दी चर्बी होगी छूमंतर, पिएं यह डिटॉक्स ड्रिंक

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP