How to lose arm fat in 7 days:बाजुओं की चर्बी बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। हार्मोनल इंबैलेंस, मेटाबॉलिज्म का धीमा होना, डाइट का सही न होना, एक जगह लंबे समय तक बैठे रहना और न के बराबर एक्सरसाइज करना, बाजुओं के मोटा होने का कारण बन सकते हैं। Arm Fat को कम करने के लिए सबसे जरूरी बाजुओं को टोंड करने वाली एक्सरसाइज को करना है। थुलथुली बाजु कई बार शर्मिंदगी की वजह बन सकती हैं और इसकी वजह से कुछ खास तरह के कपड़ों को पहनना भी मुश्किल हो जाता है। अक्सर हम नॉर्मल वर्कआउट के साथ ही इसे कम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, असल में शरीर के अलग-अलग हिस्सों को कम करने के लिए अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज जरूरी हैं। अगर आप आर्म फैट को कम करना चाहती हैं, तो आपको उन एक्सरसाइज पर फोकस करना चाहिए, जो आर्म फैट को कम कर सकें। यहां हम आपको 2 ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो आर्म फैट को कम करके बाजुओं को टोंड बना सकती हैं। इस बारे में योग एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं।
ट्राइसेप डिप्स (Tricep Dips)
- इसे करने के लिए, आपको एक चेयर, बेड या बेंच की जरूरत है।
- आपको इसके किनारे बैठना है।
- इसके बाद दोनों हाथों को शरीर के दोनों ओर रखना है।
- इस समय पर आपको अपनी हथेलियों को नीचे और उंगलियों को बाहर की तरफ रखना है।
- इसके बाद कमर को सीट से थोड़ा आगे रखें।
- इससे आपका शरीर हवा में आ जाएगा।
- इस समय पर आपको अपने घुटनों को मोड़ना है।
- शुरुआत में घुटनों को मोड़कर यह एक्सरसाइज करें।
- जब आप इसे आसानी से करने लगें, तो पैरों को सीधा रख सकते हैं।
- आपकी एड़ियां जमीन पर टिकी होनी चाहिए।
- इशके बाद कोहनियों को मोड़ते हुए शरीर को नीचे ले जाएं।
- इस समय पर कोहनियां 90 डिग्री पर होंगी।
- इसके बाद हाथों पर शरीर का भार देते हुए शरीर को फिर से ऊपर उठाएं।
- इसके आप 10-15 के दो सेट्स में कर सकती हैं।
- इससे आर्म फैट आसानी से कम होगा।
यह भी पढ़ें- बाजुओं की झूलती चर्बी बन रही है शर्मिंदगी का कारण? Arm Fat कम करने के लिए करें ये 2 एक्सरसाइज
बॉक्सिंग मूव्स (Boxing Moves)
- बॉक्सिंग मूव्स एक आसान एक्सरसाइज है।
- इसे करने के लिए, आपको किसी प्रॉप की जरूरत नहीं है।
- इसे करने से आर्म फैट कम होता है और शरीर एक्टिव होता है।
- इसे करने के लिए, अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें।
- अगर आप राइट हाथ को ज्यादा एक्टिव रखते हैं, तो बाया पैर आगे रखें।
- अगर आप बाएं हाथ को ज्यादा यूज करती हैं, तो उल्टा करें।
- अब आपको घुटनों को हल्का मोड़ना है।
- शरीर को थोड़ा आगे झुकाना है।
- दोनों हाथों को चेस्ट के पास रखें।
- मुट्ठियों को बंद रखें।
- ये आपको कुछ इस तरह रखना है, जैसे बॉक्सिंग में रखचते हैं।
- आगे वाले हाथ से सामने की दिशा में एक तेज पंच मारें।
- इस समय आपकी कलाई सीधी होनी चाहिए और कोहनी पूरी तरह लॉक नहीं होनी चाहिए।
- दूसरा हाथ आपको फेस के सामने रखना है।
- इससे भी थुलथुली बाजुएं कम होती हैं।
आर्म फैट को कम करने के लिए, इन 2 एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों